फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will make electricity affordable in Haryana

हरियाणा के लोगों को मिलेगा बड़ा तोहफा, बिजली सस्ती करेगी सरकार

Thu, 26 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana will make electricity affordable in Haryana
सांकेतिक तस्वीर
 हरियाणा में सरकार बिजली सस्ती करने जा रही है। सरकार का दावा है कि हाल ही में प्रदेश के बिजली निगमों को घाटे से उबारा गया है और इस वर्ष वे लाभ की स्थिति में हैं। इसलिए राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले समय में सस्ती बिजली मिलने की पूरी संभावना है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने नागरिकों को जिम्मेवार बनाया और उनसे अपील की कि वे बिजली के बिलों की अदायगी करें। लोगों ने इस बात को समझा कि अगर बिजली के बिलों को नहीं भरेंगे तो राज्य को नुकसान होगा जो उनका अपना नुकसान है। आज लोग बिजली के बिल भर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज हम 2250 गांवों को 24 घंटे बिजली दे रहे हैं जो रिकॉर्ड सफलता है।
विज्ञापन


पिछली सरकारों के समय में बिजली बिलों का माफ करना वोट की राजनीति का हिस्सा बन चुका था, जिसके कारण बिजली कंपनियों पर कर्जे का भार बढ़ता गया। हमारे लगातार प्रयासों और जनता के सहयोग के कारण आज प्रदेश के दोनों बिजली निगम लाभांश में हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना को लागू किया है। जिसके तहत विभिन्न गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में कई परिवर्तन के काम किए हैं, खराब व्यवस्था को ठीक करने का काम किया। बेरोजगारी दूर करना और जीवन जीने के पूर्ण अवसर उपलब्ध करवाना मुख्य काम हैं, लेकिन जितने काम एक सरकार कर सकती है उसके लिए एक कार्यकाल का समय कम होता है। सिस्टम को सेट किया है। जितना हमने 5 साल में किया है उतना पहले किसी ने भी नहीं किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एक ट्रेंड सेट किया है, जिससे कोई भी सरकार अब पीछे नहीं हट सकती। उसे वो काम करने ही होंगे। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों पर 50 प्रतिशत लाभांश के साथ एमएसपी घोषित किया है वो एक ट्रेंड सेट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के बहुत काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed