{"_id":"5e25fc958ebc3e4af1644eba","slug":"haryana-weather-weather-will-change-in-haryana-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आज से मौसम लेगा करवट, बारिश के भी आसार, 22 जनवरी से छाएगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आज से मौसम लेगा करवट, बारिश के भी आसार, 22 जनवरी से छाएगी धुंध
Tue, 21 Jan 2020 01:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
आज से हरियाणा में मौसम लेगा करवट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर मंगलवार शाम को करवट लेने वाला है। उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा में हल्की बारिश के बाद शीत लहर से राहत मिल सकती है, हालांकि 22 जनवरी के बाद धुंध राह में बाधक बन सकती है। सोमवार को शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। हालांकि हिसार में रविवार के मुकाबले दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद रोहतक में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो धुंध छायी हुई थी। हिसार, अंबाला समेत कई इलाकों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता सुबह 5.30 बजे तक 100 मीटर तक रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन में भी वाहनों की लाइट ऑन रखनी पड़ी। दिनभर बादल भी छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देवता ने दर्शन दिए।
विज्ञापन
मगर इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत नहीं मिली। दिन ढलने के साथ ही ठिठुरन और बढ़ गई। हिसार में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 10.4 व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस था। रविवार का दिन इस माह का सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
21 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल और उत्तर व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 22 जनवरी के बाद तड़के व देर रात के समय धुंध छाने की संभावना रहेगी। डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, हकृवि
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- शहर अधिकतम न्यूनतम
- अंबाला 16.2 7.6
- हिसार 15.5 6.5
- रोहतक 14.5 8.2
- सिरसा 14.7 5.5
- नारनौल 17.3 4.0
- करनाल 15.2 8.0
- भिवानी 15.4 6.6