फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather update: three died and Flood like situation in Fatehabad

हरियाणा में मौसम की मार: फतेहाबाद जिले में बाढ़ जैसे हालात, तीन की गई जान, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sat, 31 Jul 2021 02:45 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/फतेहाबाद/हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/फतेहाबाद/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Jul 2021 02:45 AM IST
सार

पिछले कई दिनों से हरियाणा में हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। कई जिलों में भारी बारिश से हालात खराब हैं। फतेहाबाद में तो बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। दो अगस्त को प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Haryana weather update: three died and Flood like situation in Fatehabad
फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल के बाहर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में तीसरे दिन भी शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। कुछ जिलों में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। फतेहाबाद जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहां बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मानावाली में मकान की छत गिर गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक दुकान, मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। शहर की सड़कों व गलियों में कमर तक पानी भर गया। दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। जल निकासी के लचर प्रबंधों के चलते लोगों में रोष है।
विज्ञापन

 
वहीं हिसार, चरखी दादरी में सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। जींद, रेवाड़ी, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी जिले में भी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आगे क्या 
प्रदेश में बारिश का का दौर जारी रहेगा। 2 अगस्त को भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

हरियाणा मानसून मीटर 

  • औसत बारिश - 294.6 एमएम
  • सामान्य बारिश - 199.3 एमएम
  • एक जून से 30 जुलाई तक की बारिश 
  • 60 दिन में 48 फीसदी अधिक बारिश 

नोट - प्रदेश में मानसून सीजन में 438.6 एमएम औसत बारिश होती है। 

इन स्थानों पर अत्यधिक बारिश (एमएम)

  • शहर           बारिश 
  • नारनौल      150
  • फतेहाबाद    150
  • आदमपुर     130
  • बालसमंद     130
  • हिसार         120

इन स्थानों पर भारी बारिश 

  • फतेहाबाद     100
  • महेंद्रगढ़        90
  • गोहाना          80
  • टोहाना          80
  • कालका         70
  • डबवाली         70
  • कनीना          70 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed