फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Update: Cold wave likely in Haryana today

Haryana Weather Update: फिर चलेगी शीतलहर, छाएगी धुंध, बारिश से मिलेगी राहत

Mon, 10 Jan 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 01:38 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश से कल राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश से गेहूं को छोड़कर सभी फसलों व सब्जियों में नुकसान का अंदेशा है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update:  Cold wave likely in Haryana today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश से मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम के साफ होते ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 13 और 14 जनवरी को शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान घना कोहरा भी छाएगा। न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा : बेमौसम बारिश से खराब हुई 5.50 लाख एकड़ फसल, विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट आई सामने, 600 करोड़ का बनेगा मुआवजा
विज्ञापन


इधर, रविवार को भी प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। गेहूं को छोड़कर सभी फसलों व सब्जियों को नुकसान हुआ है। तेज हवा और बारिश से  सरसों की फसल खेतों में बिछ गई। पंचकूला जिले में 100 से ज्यादा गांवों में आलू और सरसों की फसल बर्बाद हो गई। प्रदेश में पंचकूला में दिन का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश (एमएम)

जिला         बारिश 
  • अंबाला          35.3
  • रोहतक          22.4
  • गुरुग्राम         16.8
  • भिवानी          31.0
  • कुरुक्षेत्र          43.0
  • पंचकूला         33.5
(बारिश के आंकड़े रविवार सुबह 8.30 तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed