{"_id":"5fdbb9e68ebc3e40fc605dff","slug":"haryana-weather-update-cold-wave-conditions-continue-in-haryana-narnaul-records-2-6-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सीजन की भीषण सर्दी, शीत लहरों ने बढ़ाई ठंड, नारनौल में पारा 2.6 डिग्री आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सीजन की भीषण सर्दी, शीत लहरों ने बढ़ाई ठंड, नारनौल में पारा 2.6 डिग्री आया
Fri, 18 Dec 2020 02:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर अलाव तापते आंदोलनरत किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी हरियाणा में कहर ढा रही है। गुरुवार को प्रदेश में इस सीजन की भीषण सर्दी पड़ी। हाल यह था कि दोपहर में धूप में भी शीत लहर ने लोगों के हाड़ कंपकंपा दिए। नश्तर चुभोती बर्फानी हवाओं के आगे सर्दी से बचाव के इंतजाम बौने साबित हुए। पूरे दिन ठंडी हवाओं ने प्रदेशवासियों को परेशान किया।
विज्ञापन
ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी पांच से छह डिग्री कम रहा। नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार का दिन कोल्ड डे की श्रेणी में रहा है। जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो और लगभग दो से तीन दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहे, उसे कोल्ड डे की स्थिति कहते हैं। विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर तक ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान स्थिर बना रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
इधर, रोहतक को छोड़कर प्रदेश में अधिकांश जगहों पर रात्रि तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। रोहतक में रात का तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
- जिला अधिकतम न्यूनतम
- नारनौल - 17.5 2.6
- हिसार - 15.0 4.2
- अंबाला - 13.7 4.4
- भिवानी - 20.5 4.8
- करनाल - 14.0 4.9
- रोहतक - 13.2 7.0
- सिरसा - 16.2 4.8
- कुरुक्षेत्र - 15.4 5.5