कूल्लू से भी ठंड रहा करनाल, नारनौल में सीजन की सबसे सर्द रात, 2.5 डिग्री पर पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बीते पांच दिनों से लगातार शीत लहर चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नारनौल में इस सीजन में पहली बार बीते मंगलवार की रात पारा लुढ़ककर 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार सुबह लोग सर्दी से बेहाल रहे, हालांकि दो दिन बाद धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 19 दिसंबर को भी शीतलहर चलने और 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। रात का पारा और गिरने की संभावना है।
नारनौल में सोमवार रात का तापमान 7.4 डिग्री था, जबकि मंगलवार रात का पारा 4.9 गिरकर 2.5 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि धूप खिलने पर बुधवार दिन में पारा पांच डिग्री बढ़कर 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। संयोगवश पिछले साल भी नारनौल में 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.5 था। हिसार में भी न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
दूसरी तरफ भिवानी, चरखी दादरी समेत कई इलाके कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। भिवानी में सुबह के समय दृश्यता 25 मीटर तो अंबाला में 40 मीटर ही रही। दिन में 8.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं चलने के बाद शाम को ठिठुरन और बढ़ गई।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार मौसम 20 दिसंबर तक परिवर्तनशील और खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन 21 दिसंबर को कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होगी। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
कई जिले रहे सीवियर कोल्ड डे की चपेट
हरियाणा के कई जिले बुधवार को भी सीवियर कोल्ड डे से प्रभावित रहे। करनाल में दिन का तापमान सामान्य से 10, रोहतक में 9 और अंबाला-हिसार में 7 डिग्री कम रहा। कड़ाके की ठंड से लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की भी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। यदि पाला पड़ा तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
कुल्लू से भी ठंडा रहा करनाल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दिन का तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं करनाल में पारा लुढ़ककर 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जहां प्रदेश में दिन का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शहर अधिकतम न्यूनतम
नारनौल 19.0 2.5
अंबाला 13.8 7.7
भिवानी 20.2 6.3
चंडीगढ़ 11.0 8.3
फरीदाबाद 18.4 7.0
हिसार 15.5 4.6
गुरुग्राम 17.8 7.0
करनाल 11.4 8.0
कुरुक्षेत्र 13.0 8.0
रोहतक 14.3 6.0
सिरसा 12.1 5.6