फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Update: 28.3 mm rain in the state, cloudy today

Haryana Weather Update: प्रदेश में हुई 28.3 एमएम बारिश, आज छाएंगे बादल, कल से साफ रहेगा मौसम

Sun, 09 Jan 2022 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 12:16 AM IST
सार

जिस अवधि में 28.3 एमएम बारिश हुई है, इसमें हरियाणा में आम तौर पर 2.8 एमएम बारिश होती है। इस हिसाब से पिश्चमी विक्षोभ की वजह से 911 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: 28.3 mm rain in the state, cloudy today
रोहतक में बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार को भी हरियाणा में अच्छी बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। प्रदेश में एक जनवरी से आठ जनवरी के बीच 28.3 एमएम औसत बारिश हुई जो 911 फीसदी अधिक है। इस अवधि में 2.8 एमएम औसत बारिश होती है। वहीं शनिवार को प्रदेश में 17.9 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


एचएयू के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एमएल खिचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने के कारण कई जिलों में ज्यादा बारिश हुई है। रविवार को कुछ हद तक बादलों का प्रभाव रहेगा। सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इधर, शनिवार को तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे।
विज्ञापन


सुबह के समय कुछ जिलों में बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार देर रात तक तेज हवाओं व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश शुरू हो गई जो पूरी रात जारी रही। शनिवार सुबह लोगों की आंख खुली तब भी बारिश हो रही थी और चारों तरफ जलभराव का नजारा देखने को मिला। गुरुग्राम में प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान 16.3 और पंचकूला में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में जलभराव

गुरुग्राम। साइबर सिटी में इस बार पूस के महीने में सावन सा नजारा देखने को मिला। शुक्रवार देर रात से ही शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को दिन में भी जारी रहा। इसके चलते शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे तक सोहना में सबसे ज्यादा 72 एमएम (मिलीमीटर) बारिश हुई। मानेसर इलाके में 50 एमएम बारिश हुई। नरसिंहपुर व द्वारका एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा जलभराव हुआ तो वहीं खेड़की दौला में बनाए गए भूमिगत अंडरपास में भी पानी भर गया। बारिश के बाद शनिवार को बस स्टैंड में भी पानी भर गया। ब्यूरो 

कहां कितनी बारिश एमएम में 

जिला         बारिश 

  • गुरुग्राम        46.8
  • सोनीपत       43.5
  • नारनौल       44.0
  • रोहतक        23.8
  • पंचकूला       23.0
  • अंबाला         22.4
  • हिसार          16.9
  • करनाल        12.0
  • कुरुक्षेत्र         16.0
  • महेंद्रगढ़       16.5
  • सिरसा         10.0

नोट- बारिश के आंकड़े शनिवार सुबह 8.30 बजे तक

24 घंटे में सबसे अधिक किस जिले में बारिश

जिला         बारिश

  • गुरुग्राम    50 एमएम
  • भिवानी    48 एमएम 
  • महेंद्रगढ़   44 एमएम
  • सोनीपत   43.5 एमएम
  • रोहतक     23 एमएम
  • अंबाला     22.4 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed