फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather News: There is no chance of rain in Haryana for three days

Haryana Weather News: प्रदेश में कमजोर हुआ मानसून, तीन दिन बारिश नहीं, अब तक 59 फीसदी अधिक बरसात

Sun, 30 Jul 2023 08:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jul 2023 08:33 AM IST
सार

हरियाणा में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 47 तक पहुंच गया है। आठ लोग घायल है और दो लोग लापता हैं। बाढ़ से अब तक 237 लोगों के घर टूट चुके हैं। करीब 21 हजार बड़े जानवरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन
Haryana Weather News: There is no chance of rain in Haryana for three days
Haryana Weather Updates: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार तीन से चार दिन बारिश के बाद हरियाणा में अब मानसून निष्क्रिय हो गया है। अगले तीन दिन बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। बारिश नहीं होने की स्थिति में लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दो अगस्त को फिर से मानसून सक्रिय होगा। दो अगस्त को हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। दो से तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसके बाद बारिश थम जाएगी। अगस्त महीने का दूसरा हफ्ता सूखा जाने वाला है।

विज्ञापन


हरियाणा में मानसून का सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है। 29 जुलाई तक हरियाणा में 310 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 59 फीसदी अधिक है। सिर्फ जुलाई में 210 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है। महेंद्रगढ़ में 16 एमएम, हिसार में 35 एमएम, ग्रुरग्राम में 38 एमएम, करनाल में 8 एमएम, यमुनानगर में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिन कुछ स्थानों पर गरज चमक की संभावना है। अगले सात दिन के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

बाढ़ से अब तक 47 की मौत

हरियाणा में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 47 तक पहुंच गया है। आठ लोग घायल है और दो लोग लापता हैं। बाढ़ से अब तक 237 लोगों के घर टूट चुके हैं। करीब 21 हजार बड़े जानवरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हरियाणा सरकार के मुताबिक अब तक 7868 लोगों को बचाया जा सका है। वहीं, बाढ़ से अब तक दो लाख एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed