फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather News Nautapa started in Haryana after five days

Haryana Weather News: पांच दिन बाद हरियाणा में नौतपा शुरू, सरकार ने जारी की लू से बचने की एडवाइजरी

Fri, 19 May 2023 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 May 2023 10:04 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से एडवाइजरी जारी करते हुए प्रदेश के लोगों को लू व गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं व बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Haryana Weather News Nautapa started in Haryana after five days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में आगामी पांच दिन बाद से नौतपा शुरू हो जाएगा। 25 मई से इसकी शुरुआत होगी और नौ दिनों तक लू और गर्मी प्रदेश को तपाएगी। संभावित लू और गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, इससे पहले 23 मई को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


हरियाणा में इस समय गर्मी बढ़ती जा रही है। इस समय पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। खासकर दक्षिणी हरियाणा के हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी में तापमान सबसे अधिक नोट किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश में नौ तपा होगा। इसकी शुरुआत 25 मई से होगी और 2 जून तक इसका असर रहेगा।
विज्ञापन


क्या है नौतपा
विशेषज्ञों का कहना है कि जब सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में जाता है तो उस नक्षत्र को पूरी तरह से अपने प्रभाव में ले लेता है, ऐसे में पृथ्वी को चंद्रमा की शीतलता नहीं मिल पाती है। इस कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है लेकिन गर्मी का भयंकर रूप शुरुआती नौ दिनों में ज्यादा होता है। इन नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लगातार बढ़ती गर्मी से किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है, क्योंकि 15 जून से प्रदेश में धान की बुवाई शुरू हो जाती है और इसके लिए पानी की अधिक मात्रा में जरूरत होती है। अगर बारिश कम रही तो किसानों के सामने धान बिजाई के लिए संकट खड़ा हो सकता है।

एडवाइजरी: लू का खतरा बढ़ा, बरतें एहतियात
हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से एडवाइजरी जारी करते हुए प्रदेश के लोगों को लू व गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं व बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

खासकर धूप में घूमने वाले लोगों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है कि पहले ही सावधानी बरती जाए। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का भी सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed