फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather News : Hailstorm and light rainfall in several places of Haryana

मौसम ने ली करवट : हरियाणा में बूंदाबांदी और ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान, बिजली गिरने से एक की मौत

Mon, 22 Mar 2021 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana Weather News : Hailstorm and light rainfall in several places of Haryana
हरियाणा का मौसम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पश्चिमी विक्षोभ और इसके कारण राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण सोमवार को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी हुई। हिसार जिले में उकलाना और गांव किनाला, पाबड़ा, साहू सहित कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे फसलों का नुकसान हुआ है। भिवानी में रविवार रात को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई तो सोमवार सुबह और फिर शाम को बूंदाबांदी हुई। शाम को तेज ठंडी हवाएं चलीं। 

विज्ञापन


सिरसा के चोपटा क्षेत्र के नहराणा, तरक्कावालीं और शकरमंदोरी गांव में सोमवार दोपहर बाद बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मंगलवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। सोमवार को पश्चिमी हरियाणा के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर रहा। 
विज्ञापन


रविवार की रात से ही लगातार बादल छाए रहे और सुबह चार बजे अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद ठंडी हवाएं चलीं और करीब 10 बजे कई स्थानों पर फिर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूप खिल गई लेकिन शाम करीब पांच बजे मौसम ने एकाएक करवट ली और कई स्थानों पर ठंडी हवाओं के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी कई स्थानों पर हो सकती है बूंदाबांदी

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। 24 मार्च को फिर आंशिक बादलवाई रहेगी और इसके बाद मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

बादल छाने से बढ़ा रात्रि तापमान
सोमवार को दिनभर मौसम रंग बदलता रहा। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि सिरसा के दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और यह दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह अंबाला का सबसे कम 16.8 डिग्री सेल्सियस और रोहतक का 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान

  • स्थान    अधिकतम    न्यूनतम
  • अंबाला      30.4       16.8
  • भिवानी     32.3       17.9
  • हिसार       32.5       17.7
  • करनाल     28.0       17.2
  • नारनौल    32.2       17.5
  • रोहतक     31.1       19.4
  • सिरसा     33.1        19.0


चरखी दादरी में बिजली गिरने से श्रमिक की मौत   
पैंतावास कलां में सोमवार की सुबह एक खेत में पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे छह लोगों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक प्रवासी श्रमिक उदगरसदा (46) की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे नवीन समेत तीन श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

मृतक बिहार के दरभंगा जिले के गांव जले का रहने वाला था। घायल नवीन ने बताया कि उसका पिता उदगरसदा पेड़ से कमर लगाकर बैठा था जबकि वो उसके समीप बैठे था। पेड़ पर बिजली गिरते ही उसके पिता को हिलने तक का मौका नहीं मिला। नवीन ने बताया जोरदार झटका लगने से वह बिमलेश और अरुण करीब पांच मीटर दूर जा गिरे। नवीन ने बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं और उसका पिता ही परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed