फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Damage to crops due to rain and hailstorm in Haryana

Haryana Weather News: गेहूं और सरसों पर ओलों की मार, 20 प्रतिशत फसल बर्बाद, रेवाड़ी में सदमे से किसान की मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
ajay kumar अमर उजाला, रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला, रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
सार

चरखी दादरी में शनिवार को बारिश से सरसों की फसल को 15 से 20 फीसदी और गेहूं में 15 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है। चरखी दादरी मंडी में करीब 50 क्विंटल सरसों बारिश से भीग गया। सिरसा के डबवाली और रानियां में बरसात से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
Damage to crops due to rain and hailstorm in Haryana
हिसार में गिरे ओले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम, महेंद्रगढ़-नारनौल और रेवाड़ी में रविवार को भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसम बरसात की मार से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को 15 से 20 प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है। इसके अलावा बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है। बारिश व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होती देख रेवाड़ी में किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके अलावा झज्जर में महिला किसान की की हालत बिगड़ गई। किसानों और विपक्षी नेताओं ने विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।

विज्ञापन


रविवार को रेवाड़ी के बावल और कुंड क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। महेंद्रगढ़ जिले में बारिश-ओले गिरने से गेहूं की फसलें गिर गई। कनीना में हल्के ओले गिरे। नारनौल के नांगल चौधरी में तेज हवा चलने के साथ बरसात और ओलावृष्टि हुई। रोहतक, जींद, झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हुई। चरखी दादरी में रविवार देर शाम हल्की बारिश और कुछ जगह ओले गिरने की सूचना है। वहीं, जीटी बेल्ट के जिलों में रविवार को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


बारिश से गेहूं और सरसों को 15 से 20 फीसदी नुकसान पहुंचा है। चरखी दादरी में शनिवार को बारिश से सरसों की फसल को 15 से 20 फीसदी और गेहूं में 15 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है। चरखी दादरी मंडी में करीब 50 क्विंटल सरसों बारिश से भीग गया। सिरसा के डबवाली और रानियां में बरसात से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में भी बारिश के बाद तेज हवा चलने से कई स्थानों पर गेहूं की फसल बिछ गई। जीटी बेल्ट के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसलों को तीन से चार फीसदी तक नुकसान पहुंचने की आशंका है। रेवाड़ी में सरसों व गेहूं की फसल को 15 से 20 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है।

नुकसान का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा
रेवाड़ी के धनोरा गांव में ओलावृष्टि से खेतों में फसल बर्बाद होती देख 48 वर्षीय किसान पवन को दिल का दौरा पड़ गया। इससे उनकी जान चली गई। झज्जर के याकूबपुर गांव में करीब 2500 एकड़ फसल को नुकसान हुआ है। यहां भी एक बुजुर्ग महिला को चक्कर आ गया। दूसरी ओर कृषि विभाग ने पीड़ित किसानों से नुकसान का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।

आज और कल भी बारिश के आसार
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है।

आज विधानसभा में गूंजेगा मुआवजे का मुद्दा :भुक्कल
झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने रविवार को साल्हावास के कई गांव का दौरा कर क्षतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया। किसान और सरपंचों से बात की। उन्होंने पीड़ित किसानों से कहा कि वे सोमवार को विधानसभा में ये मुद्दा उठाएंगी।

25 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार: सुरजेवाला
कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि हरियाणा में पिछले तीन दिनों में हिसार, नारनौल, दादरी जिलों में हुई ओलावृष्टि और कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला व लगभग सभी अन्य जिलों में बारिश व तेज आंधी से गेहूं, सरसों, सब्जियों और अन्य फसलों में भारी नुकसान हुआ है। सरकार तुरंत विशेष गिरदावरी कराए और 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed