{"_id":"60474ab28ebc3ed3d535e68d","slug":"haryana-vidhansabha-bjp-jjp-and-congress-issue-whip-to-their-mlas-for-voting-on-no-confidence-motion","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा : कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर कल होगी चर्चा, भाजपा-जजपा और कांग्रेस ने विधायकों को जारी किया व्हिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा : कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर कल होगी चर्चा, भाजपा-जजपा और कांग्रेस ने विधायकों को जारी किया व्हिप
Tue, 09 Mar 2021 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:45 PM IST
सार
- हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद होगा मतदान
- कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ लाई है अविश्वास प्रस्ताव
- भाजपा, जजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को जारी किया व्हिप
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से जारी किया गया व्हिप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होगा। कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन व नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश की गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है। इसे लेकर भाजपा, जजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है।
विज्ञापन
सोमवार रात और मंगलवार को जारी व्हिप में सभी दलों ने विधायकों को कार्यवाही चलने से खत्म होने तक सदन में रहने को कहा है। भाजपा, जजपा ने अपने सभी विधायकों से सरकार के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया है। भाजपा की तरफ से मुख्य सचेतक कंवर पाल, जजपा की ओर से मुख्य सचेतक अमरजीत ढांडा व कांग्रेस की तरफ से मुख्य सचेतक बीबी बत्रा ने व्हिप जारी किया है।
विज्ञापन
भाजपा ने अपने विधायकों को कहा है कि सदन के नेता की अनुमति के बिना कोई सदन नहीं छोड़ेगा। सदन में महत्वपूर्ण विधायी कार्य होने हैं। वोटिंग के दौरान सभी को सरकार के पक्ष में वोट करना है। जजपा ने भी अपने विधायकों को सदन न छोड़ने की हिदायत दी है, साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध वोट करने को कहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा कि कोई भी विधायक नेता प्रतिपक्ष से बिना मंजूरी लिए सदन से बाहर नहीं जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सभी उपस्थित रहेंगे। सुबह दस बजे सभी सदन में उपस्थित हों।