फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Vidhansabha : BJP, JJP and congress issue whip to their MLAs for voting on no confidence motion

हरियाणा विधानसभा : कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर कल होगी चर्चा, भाजपा-जजपा और कांग्रेस ने विधायकों को जारी किया व्हिप

Tue, 09 Mar 2021 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 03:45 PM IST
सार

  • हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद होगा मतदान 
  • कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ लाई है अविश्वास प्रस्ताव 
  • भाजपा, जजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को जारी किया व्हिप

विज्ञापन
Haryana Vidhansabha : BJP, JJP and congress issue whip to their MLAs for voting on no confidence motion
भाजपा की तरफ से जारी किया गया व्हिप।

विस्तार

हरियाणा विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होगा। कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन व नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश की गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है। इसे लेकर भाजपा, जजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। 

विज्ञापन


सोमवार रात और मंगलवार को जारी व्हिप में सभी दलों ने विधायकों को कार्यवाही चलने से खत्म होने तक सदन में रहने को कहा है। भाजपा, जजपा ने अपने सभी विधायकों से सरकार के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया है। भाजपा की तरफ से मुख्य सचेतक कंवर पाल, जजपा की ओर से मुख्य सचेतक अमरजीत ढांडा व कांग्रेस की तरफ से मुख्य सचेतक बीबी बत्रा ने व्हिप जारी किया है। 
विज्ञापन



भाजपा ने अपने विधायकों को कहा है कि सदन के नेता की अनुमति के बिना कोई सदन नहीं छोड़ेगा। सदन में महत्वपूर्ण विधायी कार्य होने हैं। वोटिंग के दौरान सभी को सरकार के पक्ष में वोट करना है। जजपा ने भी अपने विधायकों को सदन न छोड़ने की हिदायत दी है, साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध वोट करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि कोई भी विधायक नेता प्रतिपक्ष से बिना मंजूरी लिए सदन से बाहर नहीं जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सभी उपस्थित रहेंगे। सुबह दस बजे सभी सदन में उपस्थित हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed