फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana vidhan sabha : Haryana government withdrew HRCOCA bill

हरियाणा सरकार ने वापस लिया हकोका विधेयक, संशोधन के बाद सदन में किया जाएगा पेश

Fri, 06 Nov 2020 02:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Nov 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana vidhan sabha : Haryana government withdrew HRCOCA bill
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार ने फिलहाल अपने हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक (हकोका) 2019 को वापस ले लिया है। इस विधेयक को संशोधन के बाद फिर से सदन में लाया जाएगा। इस विधेयक में शामिल कुछ धाराओं को हटाया जाएगा और नई धाराएं जोड़ी जाएंगी, क्योंकि ये धाराएं पहले ही अन्य विधेयक का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा में स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने संविधान के अनुच्छेद 200 और 201 में दिए गए उपबंधों के तहत हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2019 को वापस लेने का सरकारी संकल्प प्रस्ताव रखा। जिसको पारित कर दिया गया। गृहमंत्री ने बताया कि हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2019 संगठित अपराध सिंडिकेट या गैंग द्वारा आपराधिक गतिविधियों को रोकने व नियंत्रण करने और उनसे निपटने के लिए विशेष उपबंध करने हेतु प्रस्तुत किया गया था। इसलिए हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक 2019 राय सरकार द्वारा बनाया गया था।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा द्वारा 4 अगस्त 2019 को पारित किया गया था। विज ने बताया कि उक्त विधेयक हरियाणा के राज्यपाल को भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 में दिए गए उपबंधों के अनुपालन में उनकी सहमति के लिए भेजा गया था। सदन को गृह मंत्री ने बताया कि राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 201 के अधीन, उक्त विधेयक को राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित रख लिया था। उसके बाद इस हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक को राष्ट्रपति की सहमति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस विधेयक को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को टिप्पणी के लिए भेजा था। उसमें यह पाया गया था कि हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक की धारा 14 में यथा प्रस्तावित अवरोधन के लिए उपबंध पहले ही भारतीय तार अधिनियम, 1805 (1885 का केंद्रीय अधिनियम 1) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 इनके अधीन बनाए गए नियमों में ही किए गए है। इसलिए इस विधेयक को वापस लिया गया है। अब इस विधेयक में मौजूद कुछ धाराओं को नई धाराओं से बदलकर इसे फिर सदन में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed