फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana vidhan sabha chunav 2019 result live, Abhay Singh Chautala wins From Ellenabad

अभय चौटाला ने ऐलनाबाद से लगाई जीत की हैट्रिक, बोले- कांग्रेस को समर्थन नहीं देगी इनेलो

Fri, 25 Oct 2019 09:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोपटा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोपटा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Oct 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
haryana vidhan sabha chunav 2019 result live, Abhay Singh Chautala wins From Ellenabad
अभय सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला

ऐलनाबाद से जीत की हैट्रिक लगाकर अपने हलके में पहुंचे अभय सिंह चौटाला का समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। अभय चौटाला ने चौपटा पहुंचते ही मुख्य चौक में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इनेलो समर्थकों ने गुलाल ने लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि उनके समर्थकों ने चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने का काम किया है। 

विज्ञापन


अभय ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि किसी भी पार्टी को इस बार बहुमत नहीं मिलेगा और सरकार में इनेलो की निर्णायक भूमिका होगी। अब वो समय आ गया है। अब जो भी सरकार होगी आपकी उसमें बड़ी भूमिका होगी। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो कांग्रेस को समर्थन नहीं देगी। कांग्रेस ने एक षड्यंत्र के तहत चौ. ओमप्रकाश चौटाला व अजय सिंह चौटाला को 10-10 साल की सजा करवाई थी। 
विज्ञापन


अब सरकार बनने पर इस सब की जांच करवाएंगे और षड्यंत्र रचने वालों का मैं तब तक पीछा नहीं छोड़ूंगा जब तक वे सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाएंगे। अभय ने कहा कि हलके में नशा खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी तथा नशे का कारोबार करने वालों को भी जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभय ने कहा कि यह जीत सब कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद वे हलके का दौरा कर समस्याओं को जानेंगे और विधानसभा सत्र में प्रदेश के हालात सुधारने के साथ-साथ सभी गांवों की कठिनाइयों को भी विधानसभा में रखा जाएगा।

ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला की हैट्रिक
ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने 11877 वोटों से जीत दर्ज की। अभय सिंह ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाई है। इससे पहले 2010 बाई इलेक्शन, 2014 में वे जीत दर्ज कर चुके हैं। ऐलनाबाद सीट से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को 56976 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार पवन बैनीवाल को 45099 वोट मिले। 

अभय सिंह चौटाला ने पवन बैनीवाल को 11877 मतों से हराया। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार भरत सिंह बैनीवाल 35348 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। अभय के मुकाबले में भाजपा के पवन बैनीवाल थे। अभय सिंह ने पवन बैनीवाल को लगातार दूसरी बार हराया। 2014 के विस चुनावों में अभय ने 11535 वोटों से जीत हासिल की थी। 

जीत के कारण
क्षेत्र में नशे का प्रकोप रहा। अभय सिंह ने सत्तापक्ष के नेताओं पर क्षेत्र में हेरोइन बेचने के आरोप लगाए। यह मुद्दा चुनावी बन गया। भाजपा की हार की वजह यही रही। दूसरा ऐलनाबाद सीट इनेलो का गढ़ है। पिछले 2014 चुनावों से तुलना करें तो अभय सिंह को त्रिकोणीय मुकाबले का फायदा मिला। 2014 के चुनाव में इनेलो को करीब 69 हजार वोट मिले थे तो भाजपा के पवन भी 58 हजार वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

कांग्रेस केवल 11 हजार वोटों तक सिमट गई थी। अबकी बार कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल को 35348 वोट मिले। इनेलो से टूटकर बनी जजपा भी कोई ज्यादा नुकसान नहीं कर सकी, उसे केवल 6566 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed