हरियाणा: अब निजी संस्थानों में भी जेबीटी बंद, भूमि अधिग्रहण विधेयक को मिली राज्यपाल की मंजूरी, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
हरियाणा में सरकारी डाइट के बाद अब निजी संस्थानों में भी जेबीटी को बंद कर दिया गया है। प्रदेश के 342 निजी संस्थानों पर अब युवा जेबीटी नहीं कर सकेंगे। नए सत्र से प्रदेश की 21 हजार सीटों पर दाखिले नहीं होंगे। ऐसे में 5000 कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोविड महामारी की दो लहरों ने स्कूली बच्चों के पठन-पाठन पर खासा असर डाला है। उन्हें अब स्कूल से ज्यादा ऑनलाइन शिक्षा-परीक्षा पसंद आ रही है। यह खुलासा स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों से हुआ है। उधर, किसानों के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा सरकारें आमने-सामने हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दे डाली। मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब सरकार अगर किसान हितैषी है तो हरियाणा की तरह गन्ने का भाव और एरियर देकर दिखाए। आइए पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
कैप्टन अमरिंदर सिंह को मनोहर लाल की चुनौती
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर गन्ने के भाव को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य ने चुनाव नजदीक देख चार साल बाद गन्ने का भाव बढ़ाया है। अगर कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने का इतना ही दंभ भरती है तो किसानों को हमारी तर्ज पर गन्ने का भाव और पिछला एरियर देकर दिखाए। पढ़ें विस्तृत खबर
बच्चों को भा रही है ऑनलाइन
कोविड महामारी की दो लहरों ने स्कूली बच्चों के पठन-पाठन पर खासा असर डाला है। उन्हें अब स्कूल से ज्यादा ऑनलाइन शिक्षा-परीक्षा पसंद आ रही है। ऑफलाइन पढ़ाई व परीक्षा से वे कतराने लगे हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के कारण अभिभावक भी बच्चों पर स्कूल जाने का दबाव नहीं बना रहे। पढ़ें विस्तृत खबर
'विवाह योग्य आयु नहीं, केवल इस आधार पर नहीं किया जा सकता सुरक्षा से इनकार'
सहमति संबंध में रह रहे जोड़े की सुरक्षा से जुड़ी याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि लड़की की आयु विवाह योग्य नहीं है, केवल इस आधार पर जोड़े को सुरक्षा से इनकार नहीं किया जा सकता। संगरूर निवासी प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। जोड़े ने बताया कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो हो सकता है कि उनके परिजन उन्हें जान से मार दें। सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने संगरूर के एसएसपी से भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पढ़ें विस्तृत खबर
अब निजी संस्थानों में भी जेबीटी बंद
हरियाणा में सरकारी डाइट के बाद अब 342 निजी संस्थानों में भी जेबीटी बंद हो गई है। 21 हजार सीट पर नए सत्र में दाखिला नहीं होंगे। निजी संस्थानों के 5000 कर्मचारियों के सामने बेरोजगार होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों की भर्ती न होने का तर्क देते हुए डाइट में दो साल पहले डिप्लोमा इन एलीमेंटरी कोर्स को बंद कर दिया गया था। पढ़ें विस्तृत खबर
भूमि अधिग्रहण विधेयक को मिली राज्यपाल की मंजूरी
हरियाणा विधानसभा में पारित भूमि अर्जन, पुनर्वासन, पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार, हरियाणा संशोधन विधेयक 2021 को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने 2013 में बने केंद्रीय भूमि अधिग्रहण कानून में इस विधेयक के जरिये अहम संशोधन किए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्यपाल से इस विधेयक को मंजूरी न देने का आग्रह किया था। पढ़ें विस्तृत खबर