फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana successful in saving 95 percent water of the target.

Chandigarh News: हरियाणा लक्ष्य का 95 फीसदी पानी बचाने में सफल

Thu, 18 Jan 2024 09:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana successful in saving 95 percent water of the target.
दिसंबर 2023 तक 2,60,498 करोड़ लीटर पानी बचाने का लक्ष्य रखा था
विज्ञापन

चंडीगढ़। जल सरंक्षण को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर दिखने लगे हैं। द्विवार्षिक जल संसाधन कार्य योजना (2023-2025) के तहत दिसंबर 2023 तक 2,60,498 करोड़ लीटर पानी की बचत का लक्ष्य रखा गया था, जिसका 95 प्रतिशत यानी 2,48,702 करोड़ लीटर पानी के बचत के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान कहा कि जिन गांवों में भू-जल स्तर सबसे अधिक नीचे चला गया है, उन गांवों में भू-जल रिचार्जिंग की योजनाएं सबसे पहले क्रियान्वित करें। ऐसे क्षेत्र जहां जलभराव की समस्या है, लेकिन वहां भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। इन इलाकों में भूजल रिचार्जिंग के लिए वैज्ञानिक अध्ययन करवाने का निर्देश दिया है। सीएम ने जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे समर्पित प्रयासों के लिए प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की सराहना भी की। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्षा केशनी आनंद अरोड़ा ने बताया कि अब तक लगभग 3022 आवेदकों को वर्षा जल संचयन और गैर-पीने योग्य उपयोग के लिए उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग सुनिश्चित करके जल संरक्षण और भूजल रिचार्जिंग की सशर्त अनुमति दी है। प्राधिकरण ने 142.80 करोड़ रुपये टैरिफ व आवेदन शुल्क के रूप में प्राप्त किए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभिन्न सुधारात्मक उपायों को अपनाकर कुल 1,73,369 करोड़ लीटर पानी की बचत की है।



इसलिए नीचे जा रहा है भूजल स्तर
भूजल स्तर नीचे जाने का प्रमुख कारण केमिकल युक्त उर्वरकों का अत्यधिक इस्तेमाल है, जिसके कारण मिट्टी की परत मोटी होने के साथ-साथ क्ले का रूप ले चुकी है। इस कारण पानी भूमि में नहीं जा पा रहा है, जिससे भू-जल स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा है, जिन इलाकों में भू-जल स्तर 100 मीटर से नीचे चला गया है, ऐसे लगभग 200 गांवों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग इन गांवों के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के लिए प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed