फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana stood by Punjab during the flood crisis: Nayab Saini

बाढ़ संकट में पंजाब के साथ खड़ा रहा हरियाणा: नायब सैनी

Wed, 14 Jan 2026 07:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana stood by Punjab during the flood crisis: Nayab Saini
-मलोट रोड पर भाजपा की पहली मेला माघी कांफ्रेंस में आप सरकार पर जमकर हमला
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। मेला माघी के अवसर पर मलोट रोड पर आयोजित भाजपा की पहली कांफ्रेंस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाढ़ संकट के दौरान हरियाणा ने पंजाब की हरसंभव मदद की लेकिन उस समय पंजाब सरकार और उसके नेता नदारद रहे। जिस व्यक्ति को पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री बनाया, वह अस्पताल में भर्ती हो गया और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली जाकर बैठ गए।
कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, पूर्व सांसद परनीत कौर, पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल, विधायक संदीप जाखड़ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानून-व्यवस्था, किसान, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर घेरा।
विज्ञापन

नायब सैनी ने मुक्तसर की ऐतिहासिक धरती को नमन करते हुए कहा कि यहीं गुरु गोबिंद सिंह जी ने अंतिम युद्ध लड़ा और विजय प्राप्त की। खालसा पंथ समाज को जोड़ने और सेवा की भावना सिखाता है, लेकिन आज पंजाब सरकार उस भावना पर खरी नहीं उतर रही। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा का बड़ा भाई है और हरियाणा को पंजाब की चिंता है। आप सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सैनी ने कहा कि चार साल बीतने के बावजूद किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाता है। बाढ़ प्रभावित किसानों को 116 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में डबल इंजन की सरकार काम कर रही
सैनी ने कहा कि आयुष्मान योजना को पंजाब में लागू नहीं होने दिया जा रहा जबकि हरियाणा में गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा और आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, जिसने किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 217 वादे किए थे, जिनमें से एक साल में 53 पूरे कर दिए गए। सैनी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के बाद अब आप सत्ता में है, बताएं कितने वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा में 20 लाख किसानों के खातों में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये डाले गए। पराली प्रबंधन को लेकर भी हरियाणा सरकार लगातार काम कर रही है और किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डेढ़ लाख गरीबों को मकान बनाकर दिए गए हैं, जबकि पंजाब में मुआवजे और राहत के वादे सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article