फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana state annual fest geeta jayanti utsav updates

गीता जयंती उत्सवः पहली बार इंटरनेशनल होगा समारोह, सुनीता विलियम्स आएंगी

Thu, 27 Oct 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Oct 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
haryana state annual fest geeta jayanti utsav updates
गीता जयंती उत्सव
हर साल होने वाले गीता जयंती उत्सव को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। इसके लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा में स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान गीता नगरी का गौरव देखने को मिलेगा। करीब पंद्रह वर्ष बाद सरकार इसे राष्ट्रीय स्तर का मनाने जा रही है। पूर्व में वाजपेयी सरकार में गीता जयंती का बजट करोड़ों में पहुंचा था।
विज्ञापन


इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी भी गीता नगरी में आए थे। इसके बाद अब यह आयोजन बड़े स्तर पर होगा। दिसंबर में होने वाले इस आयोजन में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री रही सुनीता विलियम्स तथा यूएस की राजनीतिज्ञ तुलसी गैबार्ड को न्योता भेजा गया है। हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ये दोनों हस्तियां मुख्य रूप से शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर चुकी हैं।
विज्ञापन


महज औपचारिकता के लिए उन्हें न्योता भेजा गया है। हरियाणा सरकार द्वारा आगामी छह दिसंबर से कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा किया जाएगा। आयोजनों की इसी श्रृंखला में नौ दिसंबर को महान ग्रंथ गीता पर व्याख्यान के लिए देश-विदेश से कई शोधार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता विलियम्स भी करेंगी उत्सव में शिरकत

haryana state annual fest geeta jayanti utsav updates
गीता जयंती में आएंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स
उत्सव के लिए हरियाणा सरकार ने भारतीय मूल की अमेरिका अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को भी न्योता भेजा है। सुनीता पहली ऐसी अंतरिक्ष यात्री थीं, जिन्होंने अंतरिक्ष में जाते समय अपने साथ गीता को रखा था। वापस लौटने पर उन्होंने गीता के कई संदेशों को अपने जीवन के करीब बताया था।

इस समारोह में दूसरी वक्ता के रूप में यूएस हाउस की प्रतिनिधि तुलसी गैबार्ड होंगी। जिन्होंने न केवल प्रथम हिंदू महिला होने के नाते यूएस हाउस में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी, बल्कि उन्होंने भारतीय प्रणाली को आधार मानते हुए अपने पद व गोपनीयता की शपथ गीता को साक्षी मानकर ली थी।

तुलसी गैबार्ड कई अवसरों पर यह बोल चुकी हैं कि उनके जीवन में गीता का बेहद महत्व है। वह गीता स्थली को करीब से देखने की इच्छा रखती हैं। हरियाणा सरकार गीता जयंती समारोह में इन दोनों महान विभूतियों को यहां बुलाकर उनकी इच्छा पूर्ति करने के साथ-साथ भारत में गीता के अनुयायियों तथा शोधार्थियों को बड़ा संदेश देना चाहती हैं। 

राष्ट्रपति करेंगे सेमिनार का उद्घाटन

haryana state annual fest geeta jayanti utsav updates
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
6 से 10 दिसंबर तक होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस उत्सव में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस सेमिनार का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 6 दिसंबर को करेंगे।

इस दिन राष्ट्रपति गीता पूजन, गीता यज्ञ के साथ-साथ श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह पर शहर के 25 हजार घरों में मुख्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। पिपली से ज्योतिसर तक सजावट की जाएगी।

18 हजार विद्यार्थी करेंगे सूर्य नमस्कार
 गीता जयंती समारोह के नोडल अधिकारी, प्रधान सचिव अनिल कुमार ने कहा कि 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक कुल 18 हजार विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ 16 हजार परिवारों को गीता का संदेश पहुंचेगा।

इन विद्यार्थियों द्वारा संकल्प गीता का भी उच्चारण किया जाएगा। इस दौरान मनोरंजन के लिए रोहतक की छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण-सुदामा गीत और सुन गीता का ज्ञान जैसे 3 कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 7 दिसंबर को ही युद्धिष्ठिर घाट के प्रथम तल पर  चिन्मय मिशन संस्था द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

हेमामालिनी भी देंगी प्रस्तुति

haryana state annual fest geeta jayanti utsav updates
हेमा बर्थ-डे - फोटो : self
8 दिसंबर को शाम के सत्र में कैनेडियन ग्रुप की ओर से 2 घंटे की प्रस्तुति दी जाएगी। 9 दिसंबर को प्रसिद्ध कत्थक नृत्यंगना सुनीता शर्मा की प्रस्तुति होगी। 10 दिसंबर को फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी भी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि गीता जयंती उत्सव के हर लम्हे को दुनिया के लोगों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर सीईओ केडीबी डा. गौरव अंतिल, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डा. रामेन्द्र सिंह,  आरएसएस के सहकार्य विभाग डा. प्रीतम सिंह, सौरव चौधरी, मदन मोहन छाबड़ा,  राकेश नागपाल, ओमप्रकाश अरोड़ा, सुची स्मीता सहित अन्य सदस्य व अधिकारी गण मौजूद थे।

20 प्रदेशों के 482 जिलों के प्रतिनिधियों ने करवाया पंजीकरण
डा. रामेन्द्र सिंह ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के 574 श्लोकों के आधार पर देश के 700 जिलों में से 574 जिलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए 70 लोगों की टीम पिछले 20 दिनों से कार्य कर रही है और अब तक 20 प्रदेशों से 482 प्रतिनिधियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश की सभी जेलों में गीता जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जेलों में कार्यक्रमों की शुरुआत 28 अक्टूबर से करनाल जेल से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed