{"_id":"655a5e17246e4e00f00e9e84","slug":"haryana-stands-at-the-forefront-in-the-country-in-terms-of-development-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-287481-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के मामले में देश में सबसे आगे खड़ा है हरियाणा : रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के मामले में देश में सबसे आगे खड़ा है हरियाणा : रणजीत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि विकास के मामले में हरियाणा सभी प्रदेशवासियों के प्रयास और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश में सबसे आगे खड़ा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हमारी पुरानी धरोहर, संस्कृति, और विरासत देखने को मिल रही है और नई पीढ़ी के युवाओं को पुरानी संस्कृति, धरोहर और विरासत से परिचय होने का मौका मिल रहा है।
ऊर्जा मंत्री रविवार को यहां नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हरियाणा मंडप का अवलोकन करने के उपरांत एंफी थियेटर में हरियाणा दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी इंदिरा सिहाग, उनकी पोत्री गायत्री और पौत्र सूर्यप्रकाश भी मौजूद रहे।
रणजीत सिंह ने कहा की नीति आयोग के आंकड़ों में भी बताया गया है कि हरियाणा तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और नंबर दो पर है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी पलवल उत्तर भारत के उद्योग के क्षेत्र में पावर हाउस माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक्सकैवेटर 60 प्रतिशत बनाए जाते हैं, जबकि कारें 50 प्रतिशत निर्मित होती हैं तो वहीं मोटरसाइकिल का उत्पादन हरियाणा में 60 प्रतिशत हो रहा है अगर हम ट्रैक्टर की बात करें तो वह 32 प्रतिशत यहां पर बनाए जा रहे हैं अर्थात हरियाणा एक प्रकार से इंडस्ट्रियल हब है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा की चारों कंपनियों जैसे कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा अन्य दो कंपनियों की क्रेडिबिलिटी आज देश में नंबर एक पर है और हम कभी भी लोन ले सकते हैं।