फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Staff Selection Commission released the result of constable recruitment

HSSC: 5500 पुरुष और 1100 महिला सिपाही भर्ती का परिणाम जारी, डेढ़ साल से अटकी भर्ती सिरे चढ़ी

Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
सार

13 दिसंबर 2020 को 5500 पुरुष सिपाही पदों की भर्ती के विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 8 लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। 30 अक्तूबर, एक और दो नवंबर 2021 को दोबारा लिखित परीक्षा हुई।

विज्ञापन
Haryana Staff Selection Commission released the result of constable recruitment
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

विस्तार

करीब डेढ़ साल से अटकी हरियाणा पुलिस की 6600 सिपाही पदों की भर्ती आखिरकार सिरे चढ़ गई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5500 पुरुष सिपाही और 1100 महिला सिपाही पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने दोनों भर्तियों का परिणाम इक्वी परसेंटाइल फार्मूले के तहत निकाला है। 

विज्ञापन


दोनों ही भर्तियों में अधिकतर उन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनके पास आर्थिक सामाजिक आधार के अंक हैं। दावा किया जा रहा है कि 5500 पुरुष पदों की भर्ती में 4200 अभ्यर्थियों का चयन सामाजिक आर्थिक आधार के अतिरिक्त अंकों के आधार पर हुआ है। इसी प्रकार, आयोग द्वारा महिला सिपाही के जारी संशोधित परिणाम में भी अधिकतर बेटियां वे हैं, जिनके घर पहले नौकरी नहीं थी या फिर उनके पति या पिता की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


पेपर लीक से लेकर अन्य विवादों के चलते करीब डेढ़ साल से दोनों भर्तियां अटकी हुई थी। दोनों ही भर्तियों को लेकर अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। अभ्यर्थियों ने आयोग द्वारा लगाए गए नार्मेलाइजेशन फार्मूले को गलत करार दिया था। हालांकि पिछली तिथि पर आयोग ने हाईकोर्ट को बताया था कि वह यूपी की तर्ज पर इक्वी परसेंटाइल फार्मूले के आधार पर परिणाम जारी कर सकता है। शुक्रवार को आयोग ने दोनों भर्तियों का परिणाम जारी कर दिया। परिणाम लिखित परीक्षा का स्कोर, योग्यता के अंक और आर्थिक सामाजिक आधार के अंकों को जोड़कर अंतिम परिणाम जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही भर्ती विवादों में घिरी रहीं
13 दिसंबर 2020 को 5500 पुरुष सिपाही पदों की भर्ती के विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 8 लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। 30 अक्तूबर, एक और दो नवंबर 2021 को दोबारा लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 3 लाख 89 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सिपाही पुरुष भर्ती का पेपर 7 अगस्त 2021 को लीक हो गया था। इसके अलावा, कद को लेकर भी काफी संख्या में युवा हाईकोर्ट पहुंचे थे। 

दूसरों के स्थान पेपर देने और दौड़ लगाने वाले 133 युवक पकड़े गए। पंचकूला पुलिस ने इस मामले में कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार भी किया था। इसी प्रकार महिला सिपाही भर्ती के लिए आयोग ने दिसंबर में परिणाम जारी कर दिया था। इसमें भी अधिकतर का चयन अतिरिक्त अंकों के आधार पर हुआ। जांच की तो 72 महिला अभ्यर्थियों को शपथ पत्र झूठे पाए गए। आयोग ने अब उनको बाहर कर महिला सिपाही भर्ती का संशोधित परिणाम जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने दी चयनित को बधाई     
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती में अपनी योग्यता के आधार पर चयनित सभी प्रतिभाशाली युवाओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही दोहराया कि सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्तियां निष्पक्ष तरीके से व समय पर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। सीईटी को लेकर जल्द ही विज्ञापित पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को आने वाले समय में नौकरियों के ढेरों मौके मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed