फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Schools up to class 12 will open from today

Haryana: आज से खुलेंगे 12वीं तक के स्कूल, प्रदूषण से राहत मिलने के बाद छुट्टी का आदेश वापस

Wed, 27 Nov 2024 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 01:00 AM IST
सार

गंभीर प्रदूषण के कारण एनसीआर में आते 13 जिलों में एक सप्ताह तक स्कूल बंद रह चुके हैं।

विज्ञापन
Haryana: Schools up to class 12 will open from today
school - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

हरियाणा में प्रदूषण से मामूली राहत मिलने के बाद बुधवार को पहली से 12वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी उपायुक्तों को छुट्टी को लेकर दिया अधिकार भी वापस ले लिया है। भविष्य में प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में शिक्षा विभाग ही इस पर फैसला लेगा। यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की गाइडलाइन के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को हरियाणा में सिर्फ बहादुरगढ़ शहर की हवा खराब श्रेणी में रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 315 दर्ज किया गया। बाकी सात शहरों का एक्यूआई 200 से 300 रहा। इनमें गुरुग्राम का 289, सोनीपत 288, बल्लभगढ़ 286, भिवानी 227, फरीदाबाद 215 व पानीपत का 238 है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान ग्रैप-चार के नियमों में छूट देते हुए स्कूल व कॉलेज खोलने पर छूट दी थी। इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यह फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed