फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana School Teachers Wrote Letter to CM to Announce Summer Vacations

शिक्षकों ने मांगी गर्मियों की छुट्टियां, दलील- विद्यार्थियों पर फोन और टीवी का नकारात्मक प्रभाव

Wed, 03 Jun 2020 10:34 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Jun 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Teachers Wrote Letter to CM to Announce Summer Vacations
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर फोन और टीवी से कराई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई के कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थियों को इससे बचाने के लिए शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में जून होने वाली गर्मी की छुट्टियों की अधिकारिक घोषणा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। इसमें अप्रैल व मई के पाठ्यक्रम की दोहराई कराने का तर्क भी शामिल है। सरकारी स्कूलों में 10 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 11 अप्रैल से ही अध्यापकों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी थी।
विज्ञापन


कई विद्यार्थी कतिपय कारणों से ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पाए। इस कारण वे पाठ्यक्रम से वंचित रह गए। पाठ्यक्रम को विद्यार्थी पूरा कर सकें, इसलिए हसला ने पत्र लिख जून में छुट्टियों की अधिकारिक घोषणा करने की मांग की है ताकि अध्यापक अप्रैल और मई में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की दोहराई करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विद्यार्थी भी फोन औऱ टेलीविजन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से बच सकेंगे। हसला के राज्य प्रधान दयानंद दलाल व प्रदेश प्रेस सचिव अजीत चंदेलिया ने कहा कि प्राइवेट स्कूल मई के अंत से ही छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा कर ऑनलाइन पढ़ाई पर ब्रेक लगा चुके हैं ताकि जून में विद्यार्थियों को समय मिल सके।

ऑनलाइन पढ़ाई के कारण संभावना कम, विचार करेंगे
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के कारण पढ़ाई ऑनलाइन ही चल रही है। डेढ़-दो महीने के समय की भरपाई आसान नहीं है। सारा पाठ्यक्रम कवर करने के लिए छुट्टियों में कटौती करनी होगी, फिर भी ग्रीष्मकालीन अवकाश पर विचार करेंगे।

कोरोना से बचाव को सभी स्कूल होंगे सैनिटाइज

हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूल परिसर, मुखिया कक्ष, शिक्षक कक्ष, क्लास रूम व शौचालयों को कोरोना से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। महानिदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सभी डीईओ, डीईईओ को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक व मिडिल स्कूल को 25-25 लीटर व हाई, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 30-30 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड सॉल्यूशन मिलेगा।

पांच-पांच लीटर की कैन में स्कूलों को इसकी आपूर्ति होगी। डीईओ, डीईईओ को अपने-अपने जिले का स्टॉक जिला मुख्यालयों से लेकर जाना होगा। जिसे वे सभी स्कूलों को भेजेंगे। सरकार ने स्कूलों के प्रशासनिक कार्यालय खुलने व निकट भविष्य में कक्षाएं भी शुरू होने पर स्कूलों को असंक्रमित कराने का फैसला लिया है। सरकार स्कूलों में बच्चों के प्रवेश से पहले सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा करा लेना चाहती है ताकि कोई परेशानी खड़ी न हो।

चूंकि, हरियाणा के 85 फीसदी से अधिक अभिभावक भी कोरोना खत्म होने पर ही स्कूल शुरू करने के पक्ष में हैं। उन्होंने सरकार को अपनी राय भी भेजी है। सरकार भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, इसलिए ही स्कूलों को खोलने का फैसला सबकी रायशुमारी के बाद जुलाई में लिया जाएगा।

विदेश से लौटने पर सीधे ज्वाइन नहीं कर सकेंगे ड्यूटी
स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक विदेश से लौटने के बाद सीधे ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर सकेंगे। सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशक ने सभी डीइओ, डीईईओ व निदेशक एससीईआरटी गुरुग्राम को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। विदेश से लौटने पर सिविल सर्जन से मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा। फिट पाए जाने पर ही ड्यूटी पर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed