फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana school board 10th class result, panchkula news

हरियाणा बोर्ड की 10वीं में बेटों से बेटियां आगे, जिले का रिजल्ट- 45.8 प्रतिशत

Tue, 23 May 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 23 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
haryana school board 10th class result, panchkula news
पंचकूला में मुस्कान ने सर्वाधिक 96 फीसदी अंक किए हासिल
10वीं की परीक्षा में एक बार फिर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं ने बाजी मारी है। इस बार की परीक्षा में शामिल हुए 39.47 फीसदी लड़के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जबकि लड़कियों का प्रतिशत 52.64 रहा। अब तक के आंकड़े के मुताबिक जेपी गुरुकुल, पिंजौर की छात्रा मुस्कान ने 96 फीसदी, 500 में से 479 अंक हासिल किए, जिन्हें जिले की टॉपर बताया गया। हालांकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम में संशोधन किए जाने के बाद अपलोड होने में देरी की वजह से टॉपर को लेकर संशय की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


इस बार जिले में कुल 4364 विद्यार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1999 ही उत्तीर्ण हो सके। इनमें 2265 लड़के, जबकि 2099 लड़कियां शामिल हुईं। इनमें से महज 894 लड़के यानी 39.47 फीसदी पास हुए, जबकि 1105 लड़कियां यानी 52.64 फीसदी उत्तीर्ण हुईं। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है और अब तक के जिले में हासिल सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक भी मुस्कान को मिले हैं। 
विज्ञापन


नोबल हाई स्कूल, पिंजौर की नेहा कुमारी और इसी स्कूल की मानसी को 500 में से 472 यानि 94.40 फीसदी अंक हासिल हुए हैं, जिन्हें शिक्षा विभाग ने दूसरे स्थान पर बताया। इस परीक्षा में बरवाला के न्यू स्टैंडर्ड हाई स्कूल की छात्रा आंचल चौहान को 470 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed