फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana's first Pyramid shaped conference hall ready for use

राज्य का पहला पिरामिड शेप का कांफ्रेंस हॉल तैयार

Tue, 01 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 01 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
haryana's first Pyramid shaped conference hall ready for use

पंचकूला में योग नेचुरोपैथी के तहत राज्य का पहला पिरामिड शेप का कांफ्रेंस हॉल तैयार हो चुका है। सेक्टर-3 के आयुष निदेशक कार्यालय के बाहर 52 डिग्री एंगल हॉल का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन


यह बिल्डिंग स्वास्थ्य के लिहाज से पूरी तरह लाभकारी है। आयुष अधिकारियों का कहना है कि इस बिल्डिंग की शुरुआत होने के बाद यह ट्राइसिटी के सबसे हॉट प्लेस में से एक होगा। इसका निर्माण इस तरह से किया गया है कि बाहर से आए पर्यटक इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध तो होंगे ही, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी होंगे।
विज्ञापन


कांफ्रेंस हॉल से लोगों को क्या मिलेगा लाभ
कांफ्रेंस हाल में कांफ्रेंस, मीटिंग, योग, मेडिटेशन, मरीजों की इवनिंग व मॉर्निंग काउंसलिंग, वर्कशॉप, योग नेचुरोपैथी से संबंधित विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। दूसरे विभाग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ नॉमीनल चार्ज होंगे। यह प्रोजेक्ट करीब तीन से चार करोड़ से तैयार किया है। आयुष विभाग की डायरेक्टर ने जापान सिटी से इंस्पायर होकर इसका प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तक मिलेगा पिरामिड शेप कांफ्रेंस हॉल
पिरामिड शेप कांफ्रेंस हॉल की बिल्डिंग तैयार है। इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। इसे ठेकेदार मार्च तक आयुष विभाग को हैंडओवर कर देगा। उसके बाद थोड़ा बहुत काम बिल्डिंग में पानी और अन्य सुविधाओं को मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जून से लोगों को इस कांफ्रेंस हॉल का लाभ मिलेगा।

पिरामिड का अर्थ
ऐसी आकृति जिसके मध्य में अग्नि हो। अग्नि एक प्रकार की ऊर्जा है। यह मनुष्य में स्वच्छ विचारों व सही गुणों का निर्माण करती है। ग्रेट पिरामिड सर्वाधिक टिकाऊ ढांचा है, जो धरती पर सबसे अधिक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है। ‘52 डिग्री 51 मिनट’ के पिरामिड बनाए जाते हैं।

शांत होगा मस्तिष्क
एकाग्रता में कमी मस्तिष्क की व्याकुला व बेचैनी ही हमारे शारीरिक तथा मानसिक रोगों का कारण है। यह हमारी कार्य क्षमता पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसी अवस्था में कुछ समय पिरामिड के नीचे बैठने से मस्तिष्क शांत होगा।

ठीक रहेगा स्वास्थ्य
पिरामिड आकृति में रहने वालों की आयु अधिक होती है। दुष्कर और असाध्य रोगों से भी राहत मिलेगी। हॉल की हर वस्तु लंबे समय तक ताजी बनी रहेगी। इससे मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्ता बनी रहेगी।


साकेत कुमार, निदेश आयुष हरियाणा ने बताया कि यह ऐसा प्लेस होगा जहां लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और प्रकृति के नजदीक आ सकेंगे। इस हॉल से लोग अपने आप को ब्रह्मांड की शक्ति से जोड़ सकेंगे। बिल्डिंग को फाइनल टच दिया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed