फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: Haryana's Badmash trying To These method For avoid To Police

सावधानः बाबा के वेष में कहीं छिपा न हो खतरनाक मुजरिम, हरियाणा के बदमाश अपना रहे तरीका

Sun, 07 Jul 2019 06:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Haryana News: Haryana's Badmash trying To These method For avoid To Police
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस से बचने के लिए हरियाणा के बदमाशों ने धार्मिक स्थलों के अंदर बाबा और पुजारी बनकर रहना शुरू कर दिया है। चार माह में पुलिस ने 10 से अधिक फरार बदमाशों को बाबा के भेष में राजस्थान और यूपी से गिरफ्तार किया है। जबकि कई बदमाश चिह्नित किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि उक्त बदमाश भी राजस्थान, यूपी और दिल्ली में बाबा बनकर शरण लिए हुए हैं। बदमाशों पर शिकंजा कसने को एसटीएफ ने राजस्थान, यूपी और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा है। बदमाशों पर शिकंजा कसवाने में सहयोग की अपील की गई है। 
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही पुलिस ने फरमाणा गांव के बिजेंद्र को गिरफ्तार किया। बिजेंद्र ने खुलासा किया कि वह 16 साल से साले की पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के पकड़ में नहीं आने का मुख्य कारण बताया कि वह राजस्थान के नरड़ पीर पर बाबा बनकर रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में एसटीएफ ने पांच हजार के इनामी सुनील को गिरफ्तार किया। सुनील ने खुलासा किया कि वह पुलिस से बचने को यूपी के शामली के एक मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। छह साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

2 जनवरी को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से हरियाणा के मोस्ट वांटेड संदीप को गिरफ्तार किया। जो कई साल से मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था। 

फरार बदमाशों पर आसपास के प्रदेशों की पुलिस से मिलकर शिकंजा कसा जा रहा है। जल्द ही फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सतीश कुमार, डीआईजी, एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed