फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana roadways, transport minister krishan lal panwar, haryana, no use of mobile during driving

ड्राइविंग करने वालों के लिए BJP मंत्री का कड़ा फरमान, जरूर पढ़ें

Thu, 12 May 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways, transport minister krishan lal panwar, haryana, no use of mobile during driving
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का यूज - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर्स के लिए परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बेहद सख्त फरमान जारी किया है। इस फरमान के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं। फरमान के तहत बस चलाते समय ड्राइवर्स फोन पर बात नहीं कर पाएंगे। अगर वे ऐसा करते पकड़े गए तो सस्पेंड कर दिए जाएंगे। बुधवार को आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने यह जानकारी दी। पंवार ने कहा कि बसों को चलाते वक्त ड्राइवरों द्वारा फोन का इस्तेमाल किए जाने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के दौरान फोन के इस्तेमाल से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई बना रहता है, इसलिए भविष्य में अगर ऐसी शिकायतें मिली और जांच में सही पाया गया तो ड्राइवर को निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम और कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


अगस्त तक दुर्धटना संभावित क्षेत्रों को दुरस्त करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के अधिकारी ने परिवहन मंत्री को बताया कि राज्य में कुल 1170 दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान की गई थी, जिनमें 1078 स्थानों को ठीक किया जा चुका है। बावजूद इसके 92 दुर्घटना संभावित स्थल अभी भी शेष हैं। 1051 ऐसी जगहों की पहचान के बाद 915 गति-अवरोधक(स्पीड ब्रेकर) लगाए गए हैं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो। परिवहन मंत्री ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को सभी दुर्घटना संभावित स्थानों को अगस्त तक दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जरूरी प्वायंट्स पर ट्रैफिक लाइट व सड़क संकेतकों को लगाने का कार्य भी पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों से राष्ट्र्रीय राजमार्गों पर फुट-ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज बनाने के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 ट्रॉमा सेंटर के लिए केन्द्र की मंजूरी का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने परिवहन मंत्री को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए प्रदेश में सात ट्रॉमा सेंटर पहले से ही स्थापित हैं। इसके अलावा 13 अतिरिक्त ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए विभाग ने भारत सरकार से स्वीकृति मांगी है।


एंबुलेंस में हो पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ
परिवहन मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पुलिस विभाग की एंबुलेंस में पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध करवाने सहित पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों के पालन की दिशा में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस एस ढिल्लों, परिवहन आयुक्त सुप्रभा दहिया तथा एडीजीपी मोहम्मद अकील  सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed