{"_id":"61d73fd422502b2c992f3899","slug":"haryana-roadways-hikes-chandigarh-to-ambala-fare-by-rs-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से अंबाला जाना हुआ महंगा: हरियाणा रोडवेज ने 15 रुपये बढ़ाया किराया, अब यात्रियों को 90 रुपये पड़ेंगे चुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से अंबाला जाना हुआ महंगा: हरियाणा रोडवेज ने 15 रुपये बढ़ाया किराया, अब यात्रियों को 90 रुपये पड़ेंगे चुकाने
Fri, 07 Jan 2022 12:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:50 AM IST
सार
अगर आपने चंडीगढ़ से अंबाला का सफर हरियाणा रोडवेज से किया तो 15 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। हरियाणा रोडवेज ने किराये में वृद्धि कर दी है। यात्रियों को अब चंडीगढ़ से अंबाला के किराये के तौर पर 75 रुपये की जगह 90 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ रोडवेज बसों में यात्रा अब 15 रुपये महंगी हो गई है। अब प्रदेश के लोगों को अंबाला या दिल्ली जाने पर अधिक जेब ढीली करनी पडे़गी। पहले चंडीगढ़ से अंबाला के 75 रुपये लगते थे, अब 90 रुपये लगेंगे। इसी अनुसार पूरे रूट पर किराये में वृद्धि होगी। हरियाणा परिवहन विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़-जीरकपुर बार्डर पर बनाए जा रहे अंडरपास के कारण ट्रिब्यून चौक से आवागमन बंद कर दिया है। चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ आगवामन करने वाली रोडवेज बसों को अगले आदेश तक ट्रांसपोर्ट चौक, हाउसिंग बोर्ड चौक, पुराना पंचकूला, पंजाब बार्डर जीरकपुर से आना-जाना है।
विज्ञापन
निदेशालय ने अपने पत्र में कहा है कि नए मार्ग से संचालन में 11 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। इसलिए 15 रुपये अतिरिक्त वसूलना सुनिश्चित करें। इसी तरह अगर अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ भी आवागमन बंद होता है तो भी बसों का मार्ग बदलने पर इसी प्रकार अधिक किराया वसूलना होगा। सभी डिपो महाप्रबंधकों को इन आदेश का पालन करना होगा।
विज्ञापन