फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana reports 163 deaths and 12286 new covid-19 cases

हरियाणा: कोरोना से पूर्व मुख्य सचिव का निधन, प्रदेश में 12286 पॉजिटिव मिले, 163 की मौत

Fri, 14 May 2021 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 May 2021 12:36 AM IST
सार

गुरुवार को कोविड सकारात्मकता दर 17.85 रही। प्रदेश में 8.24 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं। 65,141 लोगों के नमूने रविवार को कोरोना की जांच के लिए एकत्रित किए गए। 1508 संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, इनमें से 1224 ऑक्सीजन और 284 वेंटिलेटर पर हैं। 1,03,140 सक्रिय मरीज अभी भी प्रदेश में हैं।

विज्ञापन
Haryana reports 163 deaths and 12286 new covid-19 cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा में गुरुवार को नए कोरोना मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या करीब चार हजार अधिक रही। प्रदेश में 12,286 नए मामले दर्ज किए गए और 16,041 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। 163 लोगों की कोविड से मौत हुई। गुरुवार को कोविड सकारात्मकता दर 17.85 रही। प्रदेश में 8.24 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन


65,141 लोगों के नमूने रविवार को कोरोना की जांच के लिए एकत्रित किए गए। 1508 संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, इनमें से 1224 ऑक्सीजन और 284 वेंटिलेटर पर हैं। 1,03,140 सक्रिय मरीज अभी भी प्रदेश में हैं। उधर, कोरोना से हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव विष्णु भगवान का गुरुवार को निधन हो गया।
विज्ञापन


यहां मिले नए केस
गुरुग्राम में 2159, फरीदाबाद में 1091, सोनीपत 641, हिसार 1166, अंबाला में 357, करनाल 521, पानीपत 623, रोहतक 640, रेवाड़ी 173, पंचकूला 291, कुरुक्षेत्र 211, यमुनानगर 369, सिरसा 1350, महेंद्रगढ़ 560, भिवानी 355, झज्जर 418, पलवल 202, फतेहाबाद 401, कैथल 116, जींद 416, नूंह 92, चरखी दादरी में 114 नए मामले मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुरुग्राम में 17, फरीदाबाद में 8, सोनीपत 2, हिसार 14, अंबाला में 6, करनाल 15, पानीपत 8, रोहतक 17, रेवाड़ी 0, पंचकूला 5, कुरुक्षेत्र 5, यमुनानगर 7, सिरसा 6, महेंद्रगढ़ 6, भिवानी 12, झज्जर 8, पलवल 2, फतेहाबाद 3, कैथल 8, जींद 8, नूंह 3, चरखी दादरी में 3 संक्रमितों की मौत हुई है।

कोरोना से पूर्व मुख्य सचिव विष्णु भगवान का निधन
हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव विष्णु भगवान का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से कोरोना से पीड़ित थे। उनका गुरुग्राम के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे करीब 80 वर्ष के थे। विष्णु भगवान ने दोपहर 12.19 बजे अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे पत्नी आशा मिश्रा, पुत्र आलिंद जिंदल समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव डीएस ढेसी, प्रधान सचिव वी उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल समेत अनेक अधिकारियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 

विष्णु भगवान का जन्म 7 दिसम्बर, 1940 को हुआ था। वे वर्ष 1965 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने 5 जुलाई, 1965 को कार्यभार ग्रहण किया था और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के पद से 31 दिसम्बर, 2000 को सेवानिवृत्त हुए थे। वे फिलहाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed