फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana remains at fifth position with 22 percent increase in gross GST revenue collected in December

Haryana: जीएसटी संग्रह में 22 फीसदी वृद्धि के साथ हरियाणा पांचवें स्थान पर, उत्तर भारत में सभी को पछाड़ा

Wed, 03 Jan 2024 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 10:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि विभाग ने दिसंबर महीने में जीएसटी संग्रह में असाधारण प्रदर्शन किया है, जिससे राज्य की आर्थिक सुरक्षा में मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में हुई यह वृद्धि प्रदेश की आर्थिक प्रगति को दर्शाती है।

विज्ञापन
Haryana remains at fifth position with 22 percent increase in gross GST revenue collected in December
वस्तु एवं सेवा कर

विस्तार

दिसंबर में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व में 22 फीसदी की वृद्धि के साथ हरियाणा पांचवें स्थान पर बना हुआ है। 2022 में दिसंबर में जीएसटी संग्रह में 6678 करोड़ रुपये आए थे, जबकि 2023 में 8,130 करोड़ रुपये आए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, ओवरऑल राष्ट्रीय वृद्धि 10 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 5%, पंजाब में 8%, दिल्ली में 16% और जम्मू कश्मीर में 20% की दर से वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ ही आबकारी एवं कराधान विभाग ने पहली तीन तिमाहियों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल बजट लक्ष्य का 80% सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। इस वर्ष का कुल बजट अनुमान 57,931 करोड़ रुपये है और 31 दिसंबर 2023 तक विभाग ने विभिन्न मदों के तहत सफलतापूर्वक 46,349 करोड़ रुपए जमा किए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि विभाग ने दिसंबर महीने में जीएसटी संग्रह में असाधारण प्रदर्शन किया है, जिससे राज्य की आर्थिक सुरक्षा में मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में हुई यह वृद्धि प्रदेश की आर्थिक प्रगति को तो दर्शाती ही है, साथ ही यह राज्य के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि हम आगे भी ऐसे ही प्रगति करते रहेंगे और हरियाणा को आर्थिक और वित्तीय स्तर पर एक मजबूत राज्य बनाएंगे। विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर तक एसजीएसटी के तहत 15 फीसदी वृद्धि के साथ 29235 करोड़ रुपये, 15 फीसदी वृद्धि के साथ उत्पाद शुल्क में 8533 करोड़ रुपये और वैट में 8531 करोड़ रुपये की राजस्व में आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed