फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Public Service Commission released final result of PGT Physical Education and Fine Arts

Haryana News: पीजीटी शारीरिक शिक्षा और फाइन आर्ट्स का फाइनल परिणाम जारी, 683 पद रह गए खाली

Fri, 05 Jan 2024 11:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 11:06 PM IST
सार

शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा और फाइन आर्ट्स विषयों के पीजीटी अध्यापकों का फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के सचिव मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि आयोग ने 19 विषयों के स्नातकोत्तर अध्यापकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से नौ विषयों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।

विज्ञापन
Haryana Public Service Commission released final result of PGT Physical Education and Fine Arts
हरियाणा लोक सेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शारीरिक शिक्षा और फाइन आर्ट्स विषयों के पीजीटी अध्यापकों का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। दोनों विषयों के कुल 1325 पदों के मुकाबले 642 स्नातकोत्तर अध्यापकों का चयन हुआ है। इनमें शारीरिक शिक्षा के 388 और फाइन आर्ट्स के 254 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, शारीरिक शिक्षा का एक अध्यापक मेवात कॉडर से संबंधित है। 

विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा के कुल 728 पद थे, इनमें शेष हरियाणा के 680 और मेवात कैडर के 45 पद शामिल थे। इसी प्रकार, फाइन आर्ट्स के कुल 597 पद थे, इनमें शेष हरियाणा के 580 और मेवात कैडर के 17 पद शामिल थे। 29 दिसंबर को आयोग ने दोनों विषयों से संबंधित विस्तृत परिणाम वेबसाइट पर डाला था। इनमें शारीरिक शिक्षा के 414 और फाइन आर्ट्स के 257 अभ्यर्थियों के लिखित अंक व साक्षात्कार में हासिल अंकों को ब्योरा दिया था।

विज्ञापन

कुल 19 विषयों में से 9 की भर्ती पूरी

एचपीएससी (हरियाणा लोक सेवा आयोग) के सचिव मुकेश कुमार आहुजा ने कहा कि आयोग ने 19 विषयों के स्नातकोत्तर अध्यापकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनमें से नौ विषयों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इसकी संस्तुति सरकार को भेज दी है। इनमें शेष 10 में से नौ विषयों की परीक्षा गत माह 30-31 दिसंबर को हुई थी, जिनकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। साथ ही कंप्यूटर विषय के पीजीटी की परीक्षा कोर्ट केस होने के कारण नहीं ली जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी और सहायक खनन इंजीनियर परीक्षा का परिणाम जारी

साथ ही खनन अधिकारी के 12 पदों और सहायक खनन इंजीनियर के 4 पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है। इन दोनों पदों के लिए 22 अक्तूबर, 2023 को परीक्षा ली गई थी, जिनका साक्षात्कार की तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed