फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana politicians appointed for himalchal pradesh assembly election

हिमाचल फतेह करने को हरियाणा के 20 दिग्गजों को जिम्मेदारी, ये रही सूची

Mon, 30 Oct 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
haryana politicians appointed for himalchal pradesh assembly election
हिमाचल प्रदेश चुनाव - फोटो : SELF
हिमाचल प्रदेश में सत्ता पाने के लिए छिड़ी चुनावी जंग के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है और हरियाणा के 20 दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस मिशन रिपीट के लिए जोर लगाए हुए है, तो भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए डटी है। भाजपा और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की टीम उतारने के साथ ही हरियाणा के नेताओं को भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने हरियाणा के बीस नेता पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जबकि भाजपा ने दो राज्य मंत्रियों व छह विधायकों को जीत सुनिश्चित करने के लिए भेजा है। नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला को नालागढ़ विधानसभा में पर्यवेक्षक लगाया है। उन्हें पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक बुवानीवाला पहले भी उत्तराखंड विधानसभा एवं दिल्ली एमसीडी चुनावों में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा लखन सिंगला, मनदीप चट्ठा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा, संजय छोक्कर, पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादयान, पवन गर्ग, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व विधायक सतविंदर राणा, पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर, पूर्व मंत्री बीएल सैणी, श्याम सुंदर बत्तरा, कवि राज शर्मा, जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, वरुण मुलाना, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह जगाधरी बतौर पर्यवेक्षक कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी लगाए गए राज्यमंत्री, विधायक
हरियाणा भाजपा ने राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नायब सिंह सैनी सहित आधा दर्जन विधायक अलग-अलग विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा हरियाणा से जाने वाले दल के संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सोलन में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नाहन विधानसभा में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, कसौली विधानसभा में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पच्छाद विधानसभा में विधायक श्याम सिंह राणा, अर्की विधानसभा में विधायक पवन सैनी व दून विधानसभा में विधायक असीम गोयल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed