फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Today: किसानों की दिल्ली पहुंचने की जिद और पुलिस के संघर्ष को बयां करतीं ये पांच तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan news Haryana Police used water cannon on Farmers at Punjab Border
हरियाणा-पंजाब सीमा पर बवाल। - फोटो : ANI

दिल्ली जा रहे किसानों ने हरियाणा में अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए हैं। इससे पहले किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने इस ठंड में किसानों पर पानी की बौछार भी की। इन सबके बावजूद किसान नहीं रुके। किसानों ने इस दौरान बैरियर तोड़ दिए और पत्थरबाजी भी शुरू कर दी है। 

kisan andolan news Haryana Police used water cannon on Farmers at Punjab Border
- फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए तीन स्तर पर सुरक्षा का प्रबंध किया है। बैरिकेड के बाद पुलिस ने सड़क पर पत्थर रखे हैं। इसके बाद कंटीले तारों को भी लगाया गया है। उधर, किसान आंदोलन के चलते तनाव की स्थिति हरियाणा-पंजाब सीमा पर बनी है। बार्डर सील होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 

kisan andolan news Haryana Police used water cannon on Farmers at Punjab Border
शंभू बॉर्डर। - फोटो : ANI

सीमा पर भारी बवाल

प्रशासन के तमाम इंतजाम के बीच शंभू बॉर्डर पर भारी बवाल मचा है। यहं किसानों ने पुल से बैरिकेड नीचे फेंक दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने गुस्साए किसानों पर पानी की बौछार भी की है। उधर, लगातार पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से किसान बड़ी संख्या में सीमा पर पहुंच रहे हैं।बाद में किसानों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने किसानों को आगे जाने की अनुमति दे दी। लेकिन अभी जाम की स्थिति बनी है। किसान आंदोलन के चलते ऐसा पहली बार हुआ है जब पंजाब के किसान हरियाणा में प्रवेश करने में सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan news Haryana Police used water cannon on Farmers at Punjab Border
- फोटो : ANI

बड़े-बड़े पत्थर रखकर पंजाब-हरियाणा सीमा पर बंद किया रास्ता
जींद में किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान पर जिला प्रशासन ने पंजाब से लगते जिले के दातासिंह वाला बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। बॉर्डर पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अकेले सीमा पर आठ नाके लगाकर वहां पर दस डीएसपी और 600 जवानों की तैनाती की गई है। आईआरबी की दो बटालियन को भी सीमा पर तैनात कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
kisan andolan news Haryana Police used water cannon on Farmers at Punjab Border
- फोटो : ANI

फतेहाबाद में सीमाओं की नाकेबंदी, 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
किसान संगठनों के दिल्ली कूच के लिए किसान नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए कमर कस ली है। चोरी छिपे काफी किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिले की सीमाओं की नाकाबंदी कर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। किसानों को एकत्रित होने से रोकने के लिए 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed