{"_id":"59bf5d394f1c1b28688b5326","slug":"haryana-police-releases-list-of-43-people-wanted-over-violence-post-ram-rahim-conviction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जारी की पंचकूला हिंसा के गुनहगारों की सूची, हनीप्रीत पहले नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जारी की पंचकूला हिंसा के गुनहगारों की सूची, हनीप्रीत पहले नंबर पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Ram rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी को दोषी ठहराने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के 43 प्रमुख आरोपियों को हरियाणा पुलिस ने वांटेड की सूची में डाल दिया है। सोमवार सुबह जारी वांटेड की सूची में राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत और डेरे के प्रवक्ता आदित्य इंसा मोस्ट वांटेड में शामिल हैं। हनीप्रीत को वांटेड की सूची में पहले और आदित्य को दूसरे स्थान पर रखा गया है।
43 वांटेड की सूची में से पुलिस सिर्फ इन दोनों के ही नाम जानती है, बाकी 41 लोग पुलिस के लिए भी अज्ञात हैं। पुलिस ने बीते महीने 25 अगस्त को हुई हिंसा में इन्हें भी संलिप्त पाया है। इनके फोटोग्राफ तो पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से हासिल कर लिए हैं, लेकिन उसके बाद इन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। तीन सप्ताह बाद भी हिंसा भड़काने में शामिल इन 43 आरोपियों का कोई सुराग न लगने के बाद आखिर पुलिस को इनके वांटेड होने की सूची विभाग की वेबसाइट पर जारी करनी पड़ी।
पुलिस इनके कहीं भी छिपे होने की सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखेगी। सीसीटीवी फुटेज से हासिल फोटोग्राफ में 41 वांटेड हाथ में लाठी, डंडे, पत्थर, बेसबाल लिए और फोन पर बात करते उग्र रूप में दिखाए दे रहे हैं। हिंसा के बाद से ये सभी भूमिगत हैं और इनकी पहचान करने में पुलिस अभी तक सफल नहीं हो पाई है।

इन नंबर पर दें सूचना
इन नंबर पर दें सूचना
हरियाणा पुलिस के 43 वांटेड की सूची में शामिल सभी आरोपियों की सूचना पुलिस को मोबाइल नंबर 81466-30005, 81466-30031, व्हाट्स ऐप नंबर 81466-30011 के अलावा ईमेल आईडी readerdcppkl@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।
राज्यों से भी मांगा सहयोग : डीजीपी
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि 43 वांटेड की सूची पड़ोसी राज्यों के साथ ही सभी प्रदेश के पुलिस मुख्यालयों को भी भेजी गई है। दो वांटेड जो सूची में सबसे ऊपर हैं, उनकी पहचान सार्वजनिक है। सभी राज्यों से अन्य 41 आरोपियों की पहचान होने पर सूचित करने का आग्रह किया गया है। चूंकि, राम रहीम के अनुनायी अधिकांश राज्यों में थे। इसके साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि वांटेड के छिपे होने पर भी सूचना का अदान-प्रदान करें ताकि इन्हें गिरफ्त में लेकर आगामी कार्रवाई की जा सके।