{"_id":"2d9cc407dcfcf6edb431f890f530d630","slug":"haryana-police-recruitment-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के परिणाम पर रोक की मांग खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती के परिणाम पर रोक की मांग खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 May 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस भर्ती द्वारा की जा रही सिपाहियों की भर्ती के परिणाम पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
भिवानी सुधार मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार ने याचिका में आरोप लगाया था कि पुलिस भर्ती में नियम नहीं अपनाए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश हैं और केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने पुलिस भर्ती के लिए माणक तय किए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड ने भर्ती के लिए कोई नियम नहीं अपनाए। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस भर्ती से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई थी, लेकिन कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
भर्ती नियमों के तहत की जानी चाहिए और मौजूदा भर्ती के परिणाम पर रोक लगानी चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।