फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala: Haryana police question Santosh Jadhav, Mahakal about gangster Vikram Brar in Maharashtra

Haryana: मूसेवाला की हत्या में गिरफ्तार संतोष जाधव और महाकाल से हरियाणा पुलिस ने की पूछताछ

Tue, 14 Jun 2022 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 12:17 PM IST
सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने शार्प शूटर संतोष जाधव और उसके साथी नवनाथ सूर्यवंशी को गुजरात के कच्छ क्षेत्र से पकड़ लिया था। पुणे ग्रामीण पुलिस ने दोनों का 20 जून तक रिमांड हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala: Haryana police question Santosh Jadhav, Mahakal about gangster Vikram Brar in Maharashtra
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पकड़े गए शूटर संतोष जाधव और सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल से हरियाणा पुलिस की एक टीम ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में जाकर पूछताछ की। हरियाणा पुलिस ने आरोपियों से गैंगस्टर विक्रम बराड़ के बारे में पूछताछ की, जो हरियाणा में कुछ मामलों में वांछित है। 

विज्ञापन


बराड़ फिलहाल विदेश में है । महाकाल और जाधव लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं। हरियाणा में कुरुक्षेत्र अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश चौहान के नेतृत्व में एक टीम सोमवार को पुणे पहुंची और मूसेवाला की हत्या के मामले में संदिग्ध जाधव और महाकाल से पूछताछ की।

विज्ञापन

भुज से पकड़ा गया था जाधव

जाधव को पुणे ग्रामीण पुलिस ने रविवार को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। चौहान ने बताया कि विक्रम बराड़ हरियाणा में वांछित आरोपी है। चूंकि जाधव और महाकाल के बराड़ के संपर्क में बताए गए थे, इसलिए हम दोनों आरोपियों से पूछताछ करने आए थे ताकि बरार का पता चल सके। उन्होंने जाधव से पूछा कि वह और अन्य लोग बराड़ के साथ कैसे संवाद करते थे। उसने पुलिस को बताया कि वह इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से बराड़ के साथ संवाद करता था, लेकिन यह भी कहा कि वह हाल ही में बराड़ के संपर्क में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की हिरासत में है और उसे मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है। उन्होंने कहा था कि जाधव को 2021 में पुणे के मंचर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। महाकाल को मंचर थाने में दर्ज मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया था। उससे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस ने लेखक सलीम खान और उनके अभिनेता-बेटे सलमान खान को धमकी भरे पत्र के संबंध में भी महाकाल से पूछताछ की थी।

लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या का फायदा उठाया

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि जब मूसेवाला की हत्या हुई, तो बिश्नोई गिरोह ने इसका फायदा उठाकर अपनी प्रतिष्ठा बनाने की कोशिश की। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन सभी तथ्य सामने नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसमें कुछ दिन और लगेंगे, तब स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed