फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana police issues lookout notice against Dera chief adopted daughter Honeypreet

राम रहीम की 'राजदार' हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

Fri, 01 Sep 2017 09:57 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Sep 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana police issues lookout notice against Dera chief adopted daughter Honeypreet
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत

हरियाणा पुलिस ने डेरा सौदा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह  की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां के खिलाफ लुकअप नोटिस जारी किया है। हनीप्रीत इंसां पर राम रहीम को राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन


हनीप्रीत, जिसका असली नाम प्रियंका तनेजा है, डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी है। पंचकूला डीसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

 


 25 अगस्त को  पंचकूला में विशेष सीबीआई अदालत ने 2002 में बलात्कार के मामले में दो साध्वियों के शोषण मामवे में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था। डेरे की सुरक्षा टीम के साथ हनीप्रीत ने तुरंत ही अदालत की कार्यवाही के बाद गुरमीत राम रहीम को वहां से भगाने की कोशिश की। जिसे पंचकूला पुलिस और सेना ने नाकाम कर दिया था। 

हनीप्रीत के सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद रोहतक के आर्य नगर में ही किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात भी सामने आई थी। अगली सुबह वह परिवार भी घर से गायब मिला। आर्य नगर में उस रात संजय चावला के घर देर रात दो गाड़ियां आईं थीं। उसके बाद से हनीप्रीत का कुछ पता नहीं है। तभी से हरियाणा पुलिस भी हनीप्रीत की तलाश में जुटी है। हनीप्रीत कहां है, ये एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल हरियाणा पुलिस के साथ-साथ लोकल जांच एजेंसियां भी सरगर्मी से हनीप्रीत की तलाश कर रही हैं।

बीते सोमवार 28 अगस्त को सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने राम रहीम सिंह को 20 साल की सश्रम करावास की सजा सुनाई है। इसके बाद से हनीप्रीत अंडरग्राउंड हो गई और फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed