फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police has reunited 536 children with their families Under Operation Muskan

ऑपरेशन मुस्कान: लापता बच्चों को परिवार से मिलवाने में गुरुग्राम अव्वल, बालश्रम रेस्क्यू में पलवल जिला आगे

Tue, 25 Apr 2023 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 07:48 PM IST
सार

गुरुग्राम ने 27 बच्चे, 20 वयस्क, फरीदाबाद ने 21 बच्चे, 16 वयस्क, कुरुक्षेत्र ने 26 बच्चे, 06 वयस्क और करनाल ने 4 बच्चे और 22 वयस्कों को उनके परिवार से मिलवाया। तीसरे हफ्ते में पलवल ने 35, कुरुक्षेत्र ने 18 और फतेहाबाद ने 15 बाल मजदूरों को रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
Haryana Police has reunited 536 children with their families Under Operation Muskan
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा पुलिस ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पिछले तीन सप्ताह में 536 बच्चों को उनके परिवारों से मिलवा चुकी है। नाबालिगों को उनके परिवार से मिलवाने में जिला गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल आगे रहे। इसी प्रकार, बालश्रम रेस्क्यू में पलवल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद आगे रहे।

विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से 212 बच्चे और 192 वयस्कों को तलाश कर उनके परिवारों को सौंपा जा चुका है। इनमें से जिला पुलिस द्वारा 177 बच्चों और एएचटीयू यूनिट्स द्वारा 35 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया गया है। तीसरे हफ्ते की कुल संख्या को मिलाकर अभी तक कुल 536 बच्चों और 493 वयस्कों को उनके परिवार से मिलवाया गया है।
विज्ञापन


कहां-कितने गुमशदा तलाशे
गुरुग्राम ने 27 बच्चे, 20 वयस्क, फरीदाबाद ने 21 बच्चे, 16 वयस्क, कुरुक्षेत्र ने 26 बच्चे, 06 वयस्क और करनाल ने 4 बच्चे और 22 वयस्कों को उनके परिवार से मिलवाया। तीसरे हफ्ते में पलवल ने 35, कुरुक्षेत्र ने 18 और फतेहाबाद ने 15 बाल मजदूरों को रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर इस हफ्ते तकरीबन 147 शेल्टर होम में जाकर जांच की गई है और काउंसलिंग कर वहां रह रहे बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 472 बाल मजदूरों को किया रेस्क्यू
इस हफ्ते 209 बच्चों को रेस्क्यू किया है। इनमें जिला पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 97 व 112 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया है। वहीं अब तक इस महीने कुल 472 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया है। इसके अतिरिक्त जहां अब तक प्रदेश पुलिस द्वारा कुल 300 बाल भिखारियों का पुनर्वास करवाया गया है। इस हफ्ते की बात की जाए तो कुल 117 बाल भिखारियों को रेस्क्यू किया गया है। एएचटीयू पलवल की टीम ने कनीना में स्थित एक होटल से 28 बच्चों को रेस्क्यू किया।
 

पुलिस बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘ऑपरेशन मुस्कान‘ की सफलता हमारे पुलिस कर्मियों के समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ-साथ सभी हितधारकों के समर्थन और सहयोग का एक वसीयतनामा है। पुलिस लापता बच्चों का पता लगाते हुए उन्हें छुड़ाने और बाल तस्करी के संकट से निपटने के लिए अथक प्रयास करना जारी रखेगी। पीके अग्रवाल, डीजीपी, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed