फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana players struggling in chennai disaster

चेन्नई की आपदा में फंसे हरियाणा के 18 खिलाड़ी

Sat, 05 Dec 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
haryana players struggling in chennai disaster

नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेने के बाद अंडमान-निकोबार से लौट रही हरियाणा के खिलाड़ियों की 18 सदस्यीय टीम चेन्नई में आई भीषण बाढ़ में फंस गए है। टीम में लड़कियां भी शामिल हैं। उनके साथ डीपीई और दो पीटीआई भी बाढ़ में फंसे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश ढांडा ने शुक्रवार को इस सिलसिले में शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने टीम में शामिल लड़कियों को सुरक्षित वापस लाने की त्वरित व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन


ढांडा के नेतृत्व में मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 20 से 29 नवंबर के बीच अंडमान-निकोबार में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलों में हरियाणा की टीम में भी हिस्सा लिया था। मुकाबले में प्रदर्शन के बाद प्रदेश की टीम वापस लौट रही थी, लेकिन इसी दौरान भीषण बाढ़ के कारण पूरी टीम चेन्नई में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल खिलाड़ियों समेत टीम के सभी सदस्य सेंट्रल टाउन रेलवे स्टेशन पर रुके हुए हैं। पीटीआई भगत सिंह (भिवानी), गोवर्द्धन शर्मा (भिवानी), डीपीई सुखवेंद्र देवी (हिसार) लगातार खिलाड़ियों के परिजनों के संपर्क में हैं, लेकिन परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। राज्य स्तरीय स्कूली फुटबाल टीम की कप्तान समीक्षा भिवानी की रहने वाली हैं।

अन्य खिलाड़ियों में नीलम, शारदा, आशा रानी, रीणा, मोनू, करुणा, शीतल, पूजा, रेणु, मोना, रजनी, राजवंती, परमजीत कौर और पूजा यादव शामिल हैं। टीम में शामिल सभी लड़कियां 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने गई थीं।


अध्यापक संघ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री के साथ-साथ खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात कर जल्द सभी खिलाड़ियों को महफूज वापस हरियाणा लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed