{"_id":"5f0a64135c9cb93f8461b508","slug":"haryana-planning-to-seal-delhi-border-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बॉर्डर फिर सील करने की तैयारी में हरियाणा, विज ने दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बॉर्डर फिर सील करने की तैयारी में हरियाणा, विज ने दिए संकेत
Sun, 12 Jul 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों और एनसीआर में हो रही मौतों को लेकर प्रदेश सरकार एक बार फिर दिल्ली बार्डर सील कर सकती है। वहीं अवकाश के दिन लॉकडाउन पर भी विचार किया जा रहा है। सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने इस बात के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज ने कहा है कि प्रदेश को बचाने के लिए कुछ भी करूंगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर सरकार गंभीर है। हालांकि रिकवरी रेट बढ़िया है, लेकिन रेजाना बढ़ रहे आंकड़ों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। ऐसे में प्रदेश सरकार किसी भी समय कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश में इस समय रोजाना करीब 600 मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं, जिसमें अधिकतर मामले दिल्ली के साथ लगते क्षेत्रों में ही आ रहे हैं। अनलॉक टू के साथ ही प्रदेश में कोराना का ग्राफ बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर एनसीआर क्षेत्र में लगातार अधिकारियों के माध्यम से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पहले भी दिल्ली बार्डर दो बार सील हो चुका है। बार्डर सील होने पर सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली के लोगों को होती है। रोजमर्रा की सप्लाई के अलावा दिल्ली में नौकरीपेशा लोग परेशान होते हैं।
पहली बार जब बार्डर सील हुआ तो लोग हाईकोर्ट भी गए थे। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए ही सरकार ने बार्डर सील किया था। ऐसे में यदि दिल्ली बार्डर एक बार फिर से सील हुआ तो परेशानी का सामना दोबारा करना पड़ सकता है।