{"_id":"637d031502428260a8011837","slug":"haryana-panchayat-election-voting-for-zilla-parishad-and-block-committee-in-four-districts-concluded","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Panchayat Election: चार जिलों में जिप और ब्लॉक समिति की सीटाें पर 73% मतदान, 22 जिलों के नतीजे 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Panchayat Election: चार जिलों में जिप और ब्लॉक समिति की सीटाें पर 73% मतदान, 22 जिलों के नतीजे 27 को
Tue, 22 Nov 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:42 PM IST
सार
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में चारों जिलों में 73 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाता शाम छह बजे बाद भी कई जगह लाइनों लगे रहे। 22 जिलों में जिप और ब्लॉक समिति की सीटों के नतीजे 27 नवंबर को आएंगे।
विज्ञापन
भूना में मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल में जिला परिषद के 78 वार्डों सहित ब्लाक समिति के 559 सीटों का चुनाव छुटपुट विवादों के अलावा शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ। इस चुनाव में 2227319 मतदाताओं में 1569736 वोटरों ने शाम छह बजे तक मतदान किया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन चारों जिलों में कुल 73 प्रतिशत मतदान हुआ, इनमें छह बजे तक फरीदाबाद में 65.1, फतेहाबाद में 75.7,हिसार में 68.0 और पलवल में 71.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि कई जिलों में छह बजे के बाद भी मतदान के लिए मतदाता कतारों में लगे रहे।
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में अब 25 नवंबर को इन्हीं चारों जिलों में पंच सरपंच के चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह के मुताबिकसभी जिलों में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब इसके बाद 27 नवंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। बहरहाल 22 जिलों में जिला परिषद और ब्लाक समिति की सीटों पर चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। बहरहाल जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है,इसका पता 27 नवंबर को ईवीएम का पिटारा खुलने के बाद लगेगा।