फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: Man died in suspicious condition in Panipat of Haryana

पिता के पास आया फोन, कहा- घर जाकर देखो, पहुंचे तो बेड पर मिली बेटे की लाश

Tue, 27 Oct 2020 01:19 PM IST
ajay kumar कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Oct 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana News: Man died in suspicious condition in Panipat of Haryana
मृतका का फाइल फोटो।

धूपसिंह नगर में मंगलवार की सुबह 30 वर्षीय युवक का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मृतक के पिता ने बहू और अपने भतीजे के बीच प्रेम संबंध होने की बात कहते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में युवक की गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पत्नी और मृतक के चचेरे भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


यूपी के जिला मुज्जफरनगर गांव मथुरा निवासी ब्रह्मपाल ने बताया कि उसके चार बेटे और दो बेटियों में सबसे छोटा बेटा अनिल (30) था। वह पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ धूपसिंह नगर की गली नंबर 30 में रहता था। संजय चौक के पास एक फैक्टरी में परदों की सिलाई काम काम करता था। वह भी अनिल के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सात बजे वह पत्नी इशवती के साथ खेत गए थे। तब बेटा सो रहा था। करीब एक घंटे बाद अनिल की साली की कॉल आई और बेटे की मौत की खबर दी। घर पहुंचे तो बेड पर अनिल का शव पड़ा था, उसके गले, चेहरे और पेट पर चोट के निशान थे। आरोप है कि पत्नी संगीता उसके साथ झगड़ा करती थी। अक्सर मायके रहती थी और पिछले महीने ही लौटी थी। उन्होंने अपने बड़े भाई धर्मबीर के बेटे सचिन के साथ बहू संगीता के अवैध संबंध का आरोप लगाया और कहा कि रास्ते से हटाने के लिए बेटे की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हत्या के वक्त ताऊ के घर खेलते रहे बच्चे

अनिल के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। अनिल का बड़ा बेटा साहिल और छोटा शमित है। वारदात के वक्त दोनों अनिल के ताऊ धर्मबीर के घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे।  

खाने में नींद की गोलियां मिलाने फिर गला दबाने का आरोप 
मृतक की मां इशवती ने बताया कि सोमवार देर शाम बहू संगीता ने बैंगन की सब्जी बनाई थी, जिसको खाते ही उसे कुछ मिला होने का शक हो गया। वह पति ब्रह्मपाल के साथ अपने कमरे में चली गईं और बेड पर लेटते ही उन्हें नींद आ गई। बेटा अनिल व पोते भी खाना खाते ही अपने कमरे में चले गए। सुबह उठते ही पहले उसे और पति को चक्कर आने लगे। मां इशावती का आरोप है कि संगीता ने खाने में नींद की गोली मिलाई और फिर हत्या की।

पति के चचेरे भाई के पास मिला संगीता का फोन
मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बहू के पास दो फोन थे और हर वक्त कानों में इयरफोन लगाकर बातें करती रहती थी। उनके और उनकी पत्नी के पास भी फोन हैं लेकिन बहू ने बेटे के बारे में खुद कॉल कर नहीं बताया, बल्कि अपनी बहन को बताया, जिनसे मुज्जफरनगर से उन्हें कॉल किया। पुलिस ने अनिल के फोन को कब्जे में ले लिया है। पत्नी संगीता पहले अपना फोन गुम होने की बात करती रही, जो कि पति के चचेरे भाई के पास मिला।  

मायके ले जाकर पति को चाचा के लड़कों से पिटवाया था 

सास-ससुर ने आरोप लगाया कि गत 19 जून को संगीता अनिल को मायके में ले गई थी, जहां पर उसके चाचा के लड़कों ने मिलकर उसे पीटा था और बाइक भी छीन ली थी। 

पत्नी बोली- बीमार रहता था पति, बहन ने कहा- रोजाना फोन पर होती थी बात
पुलिस की हिरासत में संगीता ने बताया कि पति बीमार रहता था। उनकी कई दिनों से तबीयत खराब रहती थी। सुबह वह बाहर गई हुई थी, जब घर आई को पति मृत मिला। अपने मायके व जेठ धर्मबीर के घर जाकर सूचना दी। उधर, अनिल की बहन धर्मी ने बताया कि उसकी भाई से बातचीत होती थी। उसकी तबीयत खराब नहीं थी, संगीता झूठ बोल रही है। 

सुबह 174 की कार्रवाई, पोस्टमार्टम में खुलासा होने पर दो पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
सुबह अनिल की मौत संदिग्ध लग रही थी, जिस वजह से परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की। वहीं दोपहर बाद पोस्टमार्टम एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि अनिल की गला व मुंह दबाकर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 302 का केस दर्ज कर महिला व जेठ के लड़के सचिन पुत्र धर्मबीर को हिरासत में लिया है।

मृतक अनिल के पिता के बयान पर पुत्रवधू संगीता व भतीजे सचिन के खिलाफ धारा 302 व आईपीसी 34 के तहत केस दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपी संगीता व सचिन से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह, थाना चांदनीबाग प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed