फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: JJP delegation meets Home Minister Anil Vij over Farmers issue

हरियाणा : जेजेपी नेता गृहमंत्री अनिल विज से मिले, किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग

Sat, 05 Dec 2020 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: JJP delegation meets Home Minister Anil Vij over Farmers issue
जेजेपी प्रतिनिधिमंडल ने की अनिल विज से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

जननायक जनता पार्टी ने किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को तुरंत रद्द करने की मांग गृहमंत्री अनिल विज से की हैं। शुक्रवार को जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विज से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मिला। जेजेपी के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद दिग्विजय चौटाला ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के दौरान जितने भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेने के लिए गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात कर बातचीत की। आज किसान आंदोलनरत हैं और दिल्ली के चारों तरफ बैठे हुए हैं। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान प्रशासन ने डिफेंसिव एक्शन लिया था और सुरक्षा के लिहाज से मुकदमे दर्ज करने पड़े। 
विज्ञापन



वे किसानों व जनभावनाओं के अनुरूप मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गृहमंत्री अनिल विज से मिले हैं। गृहमंत्री ने जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं और उनसे चर्चा हुई है। गठबंधन सरकार इस दिशा में सही कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी किसानों की पार्टी है। सभी चौधरी देवीलाल की विचारधारा से जुड़े हुए हैं, इसलिए किसानों की हिमायत करना न केवल हमारी जिम्मेदारी हैं, बल्कि हमारा धर्म भी है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि जेजेपी के नेताओं ने आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग है। वह इस विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed