फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Haryana cabinet may expand in Unlock-2

हरियाणा मंत्रिमंडल का हो सकता विस्तार, दुष्यंत चौटाला ने दिए संकेत, मंत्री की रेस में ये नाम शामिल

Sat, 27 Jun 2020 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Jun 2020 01:31 AM IST
सार

  • उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिए संकेत, जजपा को एक मंत्री पद मिलना तय
  • मंत्रिमंडल में दो पद चल रहे खाली, लंबे समय से लॉबिंग कर रहे दावेदार

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Haryana cabinet may expand in Unlock-2
हरियाणा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के अनलॉक-2 में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। ऐसे में मंत्री बनने की आस लगाए बैठे भाजपा-जजपा विधायकों को खुशखबरी मिल सकती है। इसके संकेत उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिए। वे शुक्रवार को अमर उजाला संवाद में पहुंचे थे। यही नहीं मंत्रिमंडल में खाली चल रहे दो पदों में से एक पद जजपा को मिलने के लिए भी आश्वस्त दिखे।

विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार होना है। यह अनलॉक-2 में हो सकता है। जल्दी खुशखबरी मिल जाएगी। सरकार सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए उचित निर्णय लेगी। कौन मंत्री बनेगा और कौन नहीं, यह दोनों दल बैठकर तय करेंगे। सभी समीकरणों पर खरा उतरने वाले विधायकों को ही मंत्रिममंडल में जगह मिलेगी। 
विज्ञापन


मंत्री पद के दावेदार विधायक गठबंधन सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की आस लगाए बैठे हैं। कोरोना संकट शुरू होने से पहले तक दो मंत्री बनाए जाने के कयास जोरों पर थे। सरकार हालात सामान्य होने के बाद अब मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकती है। इसमें भाजपा-जजपा बेदाग छवि के भरोसेमंद विधायकों को एडजस्ट करेगी। जजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव हो या फिर राज्यसभा चुनाव भाजपा के साथ पूरी तरह गठबंधन धर्म निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा से मंत्री पद के दावेदार 

  • ईश्वर सिंह: गुहला से विधायक हैं। सांसद व विधायक रह चुके हैं। एससी आयोग में भी रहे। अनुभवी व परिपक्व। मुद्दों की समझ के साथ ही दुष्यंत की गुडबुक में हैं।
  • रामकुमार गौतम: नारनौंद से विधायक हैं। पहले भी विधायक रह चुके हैं। मंत्री बनने की हसरत लेकिन पार्टी के साथ ही डिप्टी सीएम दुष्यंत के खिलाफ मोर्चा खोलने का नुकसान। पार्टी चल रही नाराज।
  • अमरजीत ढांडा: जुलाना से विधायक हैं। जजपा संस्थापक डॉ. अजय चौटाला के करीबी व वफादार। युवा होने के साथ ही पुराने समर्थक होने का मिल सकता है फायदा। उनके बनने से सोनीपत संसदीय क्षेत्र में जजपा को फायदा होगा।
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को हराने वाले टोहाना विधायक देवेंद्र बबली व शाहबाद से विधायक रामकरण काला भी दौड़ में हैं।

भाजपा से मंत्री पद के दावेदार

  • राम कुमार कश्यप:  इंद्री से विधायक, राज्यसभा सांसद रहे हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग में सेवाएं दे चुके हैं। अनुभवी राजनीतिज्ञ, सीएम की गुडबुक में शामिल।
  • सीमा त्रिखा: बड़खल से विधायक, मुख्य संसदीय सचिव रह चुकी हैं। बेदाग व बेबाक छवि। महिला नेता होने का भी फायदा।
  • महिपाल ढांडा: पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। युवा होने के साथ संगठन में अच्छी पकड़।
  • दीपक मंगला: पलवल से विधायक। सीएम के राजनीतिक सचिव रह चुके हैं। संगठन में अच्छी पकड़ है।
  • भिवानी से विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम सराफ और हिसार से विधायक कमल गुप्ता भी दावेदारों में शामिल हैं। 

मंत्रिमंडल का वर्तमान स्वरूप

भाजपा

  • सीएम मनोहर लाल
  • गृह मंत्री अनिल विज
  • शिक्षा मंत्री कंवर पाल
  • परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा
  • ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला
  • कृषि मंत्री जेपी दलाल
  • सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा
  • खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह

जजपा

  • डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
  • राज्य मंत्री अनूप धानक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed