फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Haryana BJP calls legislature party meeting

हरियाणा: कृष्णपाल गुर्जर के नाम की चर्चा के बीच भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठक

Wed, 01 Jul 2020 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Jul 2020 12:49 AM IST
सार

  • बुधवार को चंडीगढ़ में नए प्रदेशाध्यक्ष सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा
  • प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हरियाणा भाजपा ने अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Haryana BJP calls legislature party meeting
बीजेपी

विस्तार

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की चर्चाओं के बीच बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुला ली गई है। प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई नाम उछल रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर भी शुरू है। लेकिन अभी तक पार्टी आलाकमान अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन


यह हरियाणा भाजपा की ओर से मंगलवार शाम किए गए ट्वीट से साफ होता है, जिसमें कहा गया है कि प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अभी कोई सूचना नहीं है। अफवाहों पर विश्वास न करें। इसके साथ ही दिल्ली व हरियाणा के सियासी गलियारों में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का नाम चर्चा में है। बुधवार को होने जा रही भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर अनेक कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि विधायक दल की बैठक में नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए आलाकमान को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम फैसला शाह के स्तर पर होगा 
नए प्रदेशाध्यक्ष का मामला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी देख रहे हैं। इसलिए अंतिम फैसला शाह के स्तर पर ही होना है। गुर्जर के अलावा और नाम भी चर्चा में हैं लेकिन आलाकमान किसे तरजीह देता है, यह देखने लायक होगा। विधायक दल की बैठक में कोरोना से उपजे हालात, वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य व बरौदा उपचुनाव पर भी चर्चा होने की संभावना है।

केंद्रीय नेता ने डिलीट किया ट्वीट
मंगलवार को भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने कृष्ण पाल गुर्जर को पहले तो हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बनने की बधाई दी लेकिन कुछ देर बाद ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व का दबाव पड़ने से बाद उन्होंने ऐसा किया क्योंकि अभी हरियाणा के नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed