{"_id":"5ef37da88ebc3e43053a3c9c","slug":"haryana-news-in-hindi-490-new-coronavirus-cases-reported-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 490 नए पॉजिटिव मिले, 10 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 12000 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 490 नए पॉजिटिव मिले, 10 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 12000 पार
Wed, 24 Jun 2020 09:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 24 घंटे में 490 कोरोना संक्रमण के नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 427 लोग ठीक भी हुए हैं। 10 और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 188 हो गया है। जबकि कुछ संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार से पार होकर 12010 पहुंच गई है। संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 57.66 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर 5.29 प्रतिशत है। 4767 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि 67 मरीजों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में 117, फरीदाबाद में 201, सोनीपत में 29, रोहतक में 22, अंबाला में 7 पलवल में 17, भिवानी में 19, महेंद्रगढ़ में 1, झज्जर में 7, भिवानी में 48, नूंह में 2, कुरुक्षेत्र में 1, पंचकूला में 2, जींद में 3, यमुनानगर में 5 और चरखी दादरी में 9 संक्रमण के नए मरीज सामने आए हैं। इस बीमारी से गुरुग्राम में 6, फरीदाबाद में 1 व रेवाड़ी में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन
अब तक गुरुग्राम में 4762, फरीदाबाद में 2797, सोनीपत में 954, झज्जर में 201, रोहतक में 481, अंबाला में 299, पलवल में 280, भिवानी में 316, करनाल में 236, हिसार में 206, महेंद्रगढ़ में 201, झज्जर में 208, रेवाड़ी में 218, नूंह में 160, पानीपत में 137, कुरुक्षेत्र में 112, फतेहाबाद में 94, पंचकूला में 99, जींद में 96, सिरसा में 90, यमुनानगर में 90, कैथल में 70 व चरखी दादरी में 69 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 2877, फरीदाबाद में 1306, सोनीपत में 574, रोहतक में 405, अंबाला में 182, पलवल में 190, भिवानी में 96, करनाल में 154, हिसार में 101, महेंद्रगढ़ में 144, झज्जर में 132, रेवाड़ी में 82, नूंह में 182, पानीपत में 98, कुरुक्षेत्र में 66, फतेहाबाद में 67, पंचकूला में 50, जींद में 36, सिरसा में 70, यमुनानगर में 50, कैथल में 52 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 6 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।