फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: 338 new coronavirus positive found in Haryana

हरियाणा में 338 नए पॉजिटिव मिले, 470 हुए ठीक, कोरोना से चार की और मौत

Wed, 01 Jul 2020 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Jul 2020 12:50 AM IST
सार

  • हरियाणा में 338 नए संक्रमण के मामले सामने आए, 470 ठीक भी हुए
  • रिकवरी रेट बढ़कर 68.55 प्रतिशत, संक्रमण की दर 5.63 प्रतिशत हुई

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 338 new coronavirus positive found in Haryana
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 338 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। 470 मरीज ठीक होकर अपने घर भी गए। रिकवरी रेट बढ़कर 68.55 प्रतिशत हो गया है, जबकि संक्रमण की दर 5.63 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 14548 हो गई है। इसमें से 9972 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में चार और मौतें हुई हैं। इसके बाद संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 236 हो गया है। 68 मरीज अभी भी गंभीर हालत में हैं। 44766 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है जबकि 5655 संदिग्ध लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में 87, फरीदाबाद में 143, रोहतक में 28, पलवल में 7, करनाल में 20, हिसार में 4, महेंद्रगढ़ में 2, झज्जर में 8, रेवाड़ी में 39, नूंह में 1, पानीपत में 5, कुरुक्षेत्र में 8, पंचकूला में 1, जींद में 6, सिरसा में 3, यमुनानगर में 1 व कैथल में 11 नए मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में 1, फरीदाबाद में 2 और पलवल में 1 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।


अब तक गुरुग्राम में 5347, फरीदाबाद में 3733, सोनीपत में 1208, रोहतक में 573, अंबाला में 319, पलवल में 318, भिवानी में 415, करनाल में 311, हिसार में 232, महेंद्रगढ़ में 261, झज्जर में 261, रेवाड़ी में 296, नूंह में 192, पानीपत में 194, कुरुक्षेत्र में 125, फतेहाबाद में 115, पंचकूला में 112, जींद में 109, सिरसा में 108, यमुनानगर में 101, कैथल में 105 व चरखी दादरी में 78 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

गुरुग्राम में 3962, फरीदाबाद में 2401, सोनीपत में 773, रोहतक में 466, अंबाला में 292, पलवल में 234, भिवानी में 125, करनाल में 197, हिसार में 161, महेंद्रगढ़ में 173, झज्जर में 180, रेवाड़ी में 96, नूंह में 161, पानीपत में 111, कुरुक्षेत्र में 100, फतेहाबाद में 88, पंचकूला में 84, जींद में 75, सिरसा में 79,  यमुनानगर में 80, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed