फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: Division of work among officers of Chief Minister office

हरियाणा : मुख्यमंत्री कार्यालय में कामकाज का बंटवारा, डीएस ढेसी संपूर्ण प्रभारी, मिले एक दर्जन विभाग

Thu, 29 Oct 2020 01:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana News: Division of work among officers of Chief Minister office
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े फेरबदल के बाद अधिकारियों के कामकाज का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी को सीएमओ का संपूर्ण प्रभारी बनाया गया है। उन्हें सबसे अधिक एक दर्जन विभाग दिए गए हैं। तबादले, गृह, सीआईडी के अलावा विधायी व मंत्रिमंडल प्रस्ताव से जुड़े कार्य भी वही देखेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रधानमंत्री सचिव वी उमाशंकर के पास वित्त, परिवहन, राजस्व व ऊर्जा समेत दस विभाग रहेंगे। उनसे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ले लिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अब फिर से मुख्यमंत्री के प्रधान विशेष कार्य अधिकारी नीरज दफ्तुआर देखेंगे। पिछले बंटवारे में यह विभाग उनसे लेकर उमाशंकर को दे दिया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में विभागों का नए सिरे से बंटवारा नए अफसरों के आने के कारण हुआ है।
विज्ञापन


मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी के विभाग

  • विधायी कार्य, मंत्रिमंडल से जुड़े प्रस्ताव, अध्यादेश, संसदीय मामले, विधि एवं विधायिका।
  • नागरिक संसाधन सूचना
  • आबकारी एवं कराधान
  • सिंचाई
  • सामान्य प्रशासन, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व प्रशिक्षण, आतिथ्य सत्कार, विजिलेंस।
  • गृह, सीआईडी व न्याय प्रशासन।
  • जेल
  • टीसीपी, शहरी संपदा
  • शहरी स्थानीय निकाय
  • विदेश सहयोग
  • उद्योग
  • इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  • अन्य

सीएम कार्यालय के संपूर्ण प्रभारी, मुख्यमंत्री कार्यालय स्थापना व अन्य अधिकारियों को आवंटित न किए गए विभाग।

प्रधान सचिव वी उमाशंकर के विभाग

  • वित्त, संस्थागत वित्त, ऋण नियंत्रण व प्लानिंग
  • कृषि
  • श्रम व रोजगार
  • नवीकरणीय ऊर्जा
  • राजस्व, पुनर्वास, चकबंदी
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • ऊर्जा
  • सहकारिता
  • परिवहन
  • खनन एवं भूगर्भ

सलाहकार योगेंद्र चौधरी के विभाग

  • कला व संस्कृति
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
  • पर्यटन
  • एससी, बीसी कल्याण
  • ड्रग मुक्त हरियाणा मिशन के परियोजना निदेशक
  • वित्त को छोड़कर संसाधन मोबलाइजेशन से जुड़े मामले
  • पशुपालन व डेयरी विकास
  • आईटीआई व वोकेशनल शिक्षा

उप प्रधान सचिव-प्रथम अमित अग्रवाल के विभाग

  • आयुष
  • स्वास्थ्य
  • चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान
  • उच्च शिक्षा
  • स्कूल शिक्षा
  • तकनीकी शिक्षा
  • विकास एवं पंचायत
  • वन एवं वन्य जीव
  •  

उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ के विभाग

  • वास्तुकला
  • पुरातत्व व संग्रहालय
  • अभिलेखागार
  • चुनाव
  • पर्यावरण
  • खाद्य एवं आपूर्ति
  • मत्स्य
  • आवास
  • जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी
  • प्रिंटिंग व स्टेशनरी
  • खेल व युवा मामले
  • महिला व बाल विकास
  • पीडब्ल्यूडी

प्रधान विशेष कार्य अधिकारी नीरज दफ्तुआर के विभाग

  • सूचना एवं जनसंपर्क
  • ओएसडी सतीश कुमार के विभाग
  • सीएम घोषणाएं
  • सीएम राहत फंड
  • एचआरडीएफ व अन्य स्वीकृतियां
  • वक्फ


ओएसडी भूपेश्वर दयाल के विभाग

  • ग्रीवेंसिज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed