फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana New CM Oath Ceremony Preparation in Devi Lal Stadium, Panchkula

यहां हो सकता है नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह

Tue, 21 Oct 2014 05:24 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana New CM Oath Ceremony Preparation in Devi Lal Stadium, Panchkula

हरियाणा में मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है। अब शपथ ग्रहण की तिथि और समारोह स्थल पर विचार-विमर्श चल रहा है। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह मेगा शो होगा। इसके लिए सरकारी अमले ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचकूला का सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम शपथ ग्रहण के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। इसमें करीब 25 हजार लोगों के आने उम्मीद है।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह की तिथि अभी तय नहीं हुई है। लेकिन यह माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह दीपावली के बाद होगा। अधिकारियों ने यह भी तर्क रखा है कि दीपावली से एक दिन पहले ही शपथ ग्रहण करवा दिया जाए, लेकिन अभी अंतिम सहमति नहीं हुई है।
विज्ञापन


महाराष्ट की तिथियों को देखते हुए हरियाणा में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया जाएगा ताकि केंद्र के बड़े नेता भी भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में पहुंच सकें। सूत्रों की मानें तो हरियाणा के राज्यपाल का 26 अक्तूबर का कार्यक्रम अभी तय नहीं किया गया है। लिहाजा 26 अक्तूबर को भी शपथ ग्रहण हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही तैयारियां

Haryana New CM Oath Ceremony Preparation in Devi Lal Stadium, Panchkula

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन के साथ-साथ पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को यूटी गेस्ट में होने वाली नए विधायकों की बैठक में शपथ ग्रहण के तारीख भी तय हो जाएगी।

इसी सिलसिले में सोमवार को नीलम पी कासनी और उनके साथ आला पुलिस अधिकारी भी स्टेडियम पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। माना जा रहा है इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोमवार सुबह से ही ताऊ देवीलाल स्टेडियम की कर्मचरियों ने साफ सफाई शुरू कर दी थी जो कि दोपहर बाद भी जारी रही। हालांकि, स्टेडियम की बदहाली और कुर्सियों की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले स्टेडियम कैसे ठीक होगा।

आखिरी वक्त में बदल सकता है समारोह स्‍थल

Haryana New CM Oath Ceremony Preparation in Devi Lal Stadium, Panchkula

पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ राजभवन के साथ साथ ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भी तैयारी की जा रही है। लेकिन, आखिरी वक्त में इसमें भी बदलाव हो सकता है। बहरहाल, सोमवार को सभी अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया, लेकिन उनके पास शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोई लिखित आदेश नहीं आया है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन, राजभवन के अलावा कहीं और भी इसका आयोजन हो सकता है। इसमें ताऊ देवीलाल स्टेडियम भी शामिल है।

भाजपा के लिए खास है समारोह
यह शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि पार्टी हरियाणा की धरती से एक बार फिर से कांग्रेस मुक्त भारत का संदेश देना चाहती है। लिहाजा सीएम की ताजपोशी आलीशान ढंग से की जाएगी। जम्मू और कश्मीर का चुनाव भी जल्द होना है। इसलिए भी भाजपा बड़े स्केल पर यह कार्यक्रम करना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed