फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Minister Sandeep Singh refused to get polygraph test done in female coach molestation case

Chandigarh: मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट से इनकार, महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में कोर्ट में दिया जवाब

Fri, 05 May 2023 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 03:11 PM IST
सार

महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में खेलमंत्री की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला कोच ने संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Haryana Minister Sandeep Singh refused to get polygraph test done in female coach molestation case
संदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला कोच के साथ छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने को लेकर शुक्रवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई हुई। संदीप सिंह ने अदालत में जवाब दायर कर पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी की तरफ से संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर याचिका दायर की गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव स्टोरी का अंत: प्रेमिका की बेटी के साथ बनाए संबंध, फिर कर ली कोर्ट मैरिज, दुखी महिला ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन


यह है मामला
महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में खेलमंत्री की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला कोच ने संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। प्रेसवार्ता कर महिला कोच ने मामले की जानकारी मीडिया को दी थी। महिला कोच ने कहा था कि मंत्री ने मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो मैंने बचने की कोशिश की लेकिन मुझे परेशान करना जारी रखा गया। महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed